स्नातक पार्ट-3 परीक्षा के लिए एमयू ने किया दो केंद्रों में संशोधन

मुंगेर विश्वविद्यालय के सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-3 की परीक्षा 16 जून से आरंभ करेगा.

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय के सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-3 की परीक्षा 16 जून से आरंभ करेगा, जिसके लिए विश्वविद्यालय द्वारा पूर्व में ही परीक्षा का शेड्यूल तथा केंद्रों से संबंधित जानकारी जारी कर दी गयी है. इस बीच विश्वविद्यालय ने परीक्षार्थियों की संख्या को देखते हुए दो परीक्षा केंद्रों में संशोधन किया गया है, जिसकी सूचना परीक्षा विभाग ने जारी कर दी है. परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमर कुमार ने बताया कि स्नातक पार्ट-3 परीक्षा में ऑनर्स विषयों के लिए कुल 18 केंद्र बनाये गये हैं, जबकि 25 जून को होने वाले कला संकाय के जीएस विषय के लिए 27 केंद्र बनाये गये हैं. हालांकि इसमें दो केंद्रों में आंशिक संशोधन किया गया है. परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि परीक्षार्थियों की संख्या को देखते हुए एसकेआर कॉलेज, बरबीधा को बदल कर संजय गांधी स्मारक कॉलेज, शेखपुरा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. जहां सीएनबी कॉलेज, हथियामा, आरडी कॉलेज, शेखपुरा के परीक्षार्थी अपने ऑनर्स विषयों की परीक्षा देंगे, जबकि 25 जून को होने वाले कला संकाय के जनरल स्टडी विषय के दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान संजय गांधी स्मारक कॉलेज, शेखपुरा की जगह एसकेआर कॉलेज, बरबीधा में परीक्षा होगी. जहां आरडी कॉलेज, शेखपुरा के विद्यार्थी परीक्षा देंगे. उन्होंने बताया कि शेष केंद्रों पर यथावत परीक्षा होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT JHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >