एमयू ने अपने अंगीभूत कॉलेजों के चार शिक्षकों का किया स्थानांतरण

एमयू ने अपने अंगीभूत कॉलेजों के चार शिक्षकों का किया स्थानांतरण

प्रभात खबर इंपेक्ट

———————

एचएस कॉलेज हवेली खड़गपुर में हिंदी व एसकेआर कॉलेज बरबीघा में जंतु विज्ञान के शिक्षक का हुआ स्थानांतरण

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने अंगीभूत कॉलेजों के चार शिक्षकों का स्थानांतरण किया है. दो कॉलेजों में उक्त विषय में शिक्षक नहीं होने पर वहां शिक्षकों का स्थानांतरण किया गया है. राजभवन से मिली शिकायत के बाद विश्वविद्यालय द्वारा एक शिक्षक का स्थानांतरण किया गया है. विश्वविद्यालय की सूचना के अनुसार कुलपति द्वारा प्रशासनिक स्तर पर इन शिक्षकों का स्थानांतरण किया गया है.

चार शिक्षकों का हुआ स्थानांतरण

एमयू द्वारा शुक्रवार को ही अधिसूचना जारी कर अपने अंगीभूत कॉलेजों के चार शिक्षकों का स्थानांतरण किया है, जिसमें केएमडी कॉलेज, परबत्ता से दर्शनशास्त्र विषय की सहायक प्राध्यापिका डॉ कनकलता कुमारी का स्थानांतरण बीआएम कॉलेज, मुंगेर किया गया है. जबकि डीएसएम कॉलेज, झाझा के गणित विषय के सहायक प्राध्यापक डॉ राकेश पासवान का आरडी कॉलेज, शेखपुरा, आरडी एंड डीजे कॉलेज के जंतु विज्ञान विषय के सहायक प्राध्यापक डॉ मयंक मधुकर का स्थानांतरण एसकेआर कॉलेज, बरबीधा व डीजे कॉलेज के ही हिंदी विषय के सहायक प्राध्यापक डॉ रविश कुमार सिंह का स्थानांतरण एचएस कॉलेज, हवेली खड़गपुर में किया गया है. विश्वविद्यालय की सूचना के अनुसार सभी शिक्षकों को दो कार्य दिवस में अपने-अपने कॉलेज में योगदान देने का निर्देश दिया है.

प्रभात खबर में प्रकाशित खबर का दिखा असर

बता दें कि प्रभात खबर द्वारा एक दिसंबर को अतिथि शिक्षकों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद लगातार खबर प्रकाशित किया गया था, जिसमें बताया गया था कि अतिथि शिक्षकों का सेवाकाल समाप्त होने के बाद कई कॉलेजों में कई विषयों में अब एक भी शिक्षक नहीं है. जिसमें बताया गया था कि एसकेआर कॉलेज, बरबीधा में जंतु विज्ञान के नियमित शिक्षक डॉ कुंदन लाल को एमयू का नोडल अधिकारी बनाये जाने के बाद से कॉलेज में उक्त विषय में एक भी शिक्षक नहीं थे. एचएस कॉलेज, हवेली खड़गपुर में अतिथि शिक्षका का कार्यकाल समाप्त होने के बाद अब वहां हिंदी विषय में एक भी शिक्षक नहीं है. इसके बाद विश्वविद्यालय द्वारा अब दोनों कॉलेजों में दोनों विषयों में शिक्षकों का स्थानांतरण किया है. इसके अतिरक्त बीते दिनों राजभवन द्वारा विश्वविद्यालय से जुड़ी शिकायतों की एक सूची भेजी गयी थी. डीएसएम कॉलेज, झाझा के शिक्षक डॉ राकेश पासवान के विरूद्ध भी शिकायत की गयी थी. इस बीच अब विश्वविद्यालय द्वारा उनका स्थानांतरण भी आरडी कॉलेज, शेखपुरा कर दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >