जनता दरबार में बेटे के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पहुंची बेबस मां

एक लाचार और बेबस मां शनिवार को धरहरा थाना में आयोजित एसपी के जनता दरबार में पहुंची और बेटे के हत्या में फरार चल रहे हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने पर दुख जताते हुए न्याय की गुहार लगायी.

धरहरा थाना परिसर में पुलिस अधीक्षक ने लगाया जनता दरबार, लोगों की सुनी फरियाद

धरहरा. एक लाचार और बेबस मां शनिवार को धरहरा थाना में आयोजित एसपी के जनता दरबार में पहुंची और बेटे के हत्या में फरार चल रहे हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने पर दुख जताते हुए न्याय की गुहार लगायी. जिस पर एसपी सैयद इमरान मसूद ने आश्वस्त किया कि जो भी हत्यारा फरार है, उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायेगी.

जनता दरबार में धरहरा दक्षिणी के सरपंच राकेश रंजन की पत्नी गुड़िया देवी पहुंची. उसने कहा कि उसके बेटे विश्वजीत प्रताप सिंह उर्फ बुद्धि को घर से बुलाकर उसकी हत्या कर दी गयी थी. इस मामले में शुरूआत से ही धरहरा थाना पुलिस की कार्यशैली नजर अंदाज करने वाली रही. उनके पति और कुछ न्यायप्रिय लोगों ने बेटे के हत्यारों की गिरफ्तारी करने के लिए अनशन तक किया. काफी आंदोलन हुआ तो पुलिस ने कुछ हत्यारों को गिरफ्तार किया. लेकिन अब भी उसके बेटे के कई हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है. एसपी ने तत्काल थानाध्यक्ष को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. भलार निवासी मनोज सिंह ने बताया कि क्षेत्र में भू-माफिया काफी सक्रिय है. जिस पर अंकुश लगाना जरूरी है.

वहीं औड़ाबगीचा निवासी जूली देवी ने बताया कि पड़ोसियों द्वारा आवास योजना के तहत घर बनने नहीं दिया जा रहा है. जबकि कुछ लोगों ने मानगढ़ चौक से वाहन स्टैंड हटाने की मांग की. उन लोगों ने एसपी को बताया कि मानगढ़ में अवैध तरीके से स्टैंड चल रहा है, जहां असामाजिक तत्वों व नशेड़ियों का जमाबड़ा होता है. जो हमेशा मनमानी करते है. जिसका समाज पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है. जिस पर एसपी ने तत्काल मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. एसपी ने कहा कि मुख्यालय के आदेश पर थाना में जनता दरबार लगाया जा रहा है. ताकि थाना स्तर पर ही लोग अपनी समस्याओं को रख सके. आज यहां जमीन संबंधित अधिक मामले देखने को मिला तथा कुछ पुराने कांड में जांच को लेकर भी आवेदन आये है. जिस पर उचित कार्रवाई की जायेगी. इधर एसपी ने धरहरा थाना के दो चौकीदार अशोक पासवान तथा सत्यनारायण पासवान के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें माला पहनकर एवं शॉल भेंटकर उन्हें सम्मानित किया. मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर शिवनारायण मंडल, धरहरा थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >