पुलिस सप्ताह दिवस समारोह के पहले दिन नशा मुक्ति पर निकली प्रभात फेरी
जमालपुर. 22 से 27 फरवरी तक बिहार पुलिस सप्ताह समारोह का आयोजन किया जा रहा है. इसके तहत रविवार को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-9 द्वारा बीएमपी-9 मैदान से नशा मुक्ति पर जागरूकता को लेकर प्रभात फेरी निकाली गयी. जिसका नेतृत्व समादेष्टा सह रेल पुलिस अधीक्षक विद्यासागर ने किया.प्रभात फेरी मुंगेर-जमालपुर रोड जुबली वेल चौक, स्टेशन रोड, लोको कॉलोनी रोड, कारखाना गेट संख्या-6, भारत माता चौक, जनता मोड़, सदर बाजार, बराट चौक, बंशीधर मोड़, जुबली वेल रेलवे पुल, रेलवे सिनेमा हॉल, पोस्ट ऑफिस चौक सहित अन्य मार्गों का भ्रमण करते हुए बीएमपी 9 परिसर में जाकर संपन्न हुई. प्रभात फेरी में सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष जवान शामिल हुए. जिन्होंने हाथों में तख्तियां ले रखी थी. जिस पर लिखा हुआ था जीवन अनमोल है इसे नशा में मत तौल, शराब पीना बहादुर नहीं खुदकुशी की तैयारी है, नशा एक बीमारी है, इसे भागना हमारी जिम्मेदारी है, नशा मुक्त समाज खुशहाल परिवार और यह जो बिगड़ी दिशा-दशा है, आज नशे का सारा यह है काज तथा रोक दो नशे के दरिया में बहता पानी को अभी वक्त है बचा लो देश की जवानी को… स्लोगन से आमलोगों को जागरूकता संदेश दिया. मौके पर रेल डीएसपी राज किशोर कुमार, इंस्पेक्टर बटेश्वर दास, सब इंस्पेक्टर मेहरुद्दीन, संजय कुमार, राजेश पासवान, रेल थानाध्यक्ष स्वराज कुमार, एसआई अर्चना कुमारी, संतोष कुमार ओझा, राजनंदनी कुमारी, बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष रूपेश कुमार, मंत्री कुंदन कुमार, रीडर राहुल कुमार और ओमप्रकाश कुमार शामिल थे.
