लापता बैंककर्मी ने की मुंगेर से नेपाल तक की यात्रा, आठवें दिन हुआ वापस

20 जनवरी को वह बैंक से निकलने के बाद घर नहीं पहुंचे थे

– बैंककर्मी ने कहा सुबह में पत्नी से हुआ था नोंक-झोंक, इसलिए चले गये थे

मुंगेर

एसबीआई मुख्य शाखा में सहायक प्रबंधक के पद पर तैनात नवल किशोर कुमार मंगलवार की सुबह अचानक किला परिसर में अपने परिजन से मिले. जिसके बाद कोतवाली थाना पुलिस उसे लेकर थाना आयी. बैंककर्मी ने पुलिस को घर छोड़ने का कारण पारिवारिक विवाद बताया, वहीं मुंगेर से नेपाल और नेपाल से मुंगेर की अपनी यातावृतांत सुनाया. एसडीपीओ सदर अभिषेक आनंद ने बताया कि मंगलवार की सुबह पता चला कि लापता बैंककर्मी नवल किशोर कुमार किला परिसर स्थित कोर्ट के बाद आया हुआ है. जहां उसके पिता भी है. तत्काल कोतवाली थानाध्यक्ष राजेश तिवारी वहां पहुंचे और लापता बैंककर्मी को पूछताछ के लिए थाना लाया गया.

पूछताछ में उन्होंने घर छोड़ने का कारण पारिवारिक विवाद बताया. वह मुंगेर से निकलने के बाद अलग-अलग जगहों पर रूकते हुए नेपाल के काठमांडू चले गये थे. उन्होंने बताया कि 20 जनवरी को वह बैंक से निकलने के बाद घर नहीं पहुंचे थे. इसे लेकर बैंक प्रबंधन की ओर से मिली लिखित शिकायत पर कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी और लापता बैंक कर्मी की खोज के लिए एक एसआईटी का गठन किया था. जो लगातार उसके उसकी खोज कर रही थी. परिजन भी लगातार उसकी खोज में लगे हुए थे. दवाब के कारण वह लौट कर मुंगेर चला आया.

पत्नी से विवाद के कारण चला गया था घर छोड़ कर

कोतवाली थाना में सहायक प्रबंधक नवल किशोर ने बताया कि 20 जनवरी की सुबह किसी बात को लेकर उसका कहा-सुनी हो गया था. जिसके कारण वह काफी तनाव में आ गया था और गुस्सा था. जिसके बाद वह बैंक चला आया. शाम करीब चार बजे वह अपनी बुलेट बाइक से बैंक का काम खत्म कर निकला और सीधे खगड़िया रेलवे स्टेशन चला गया. जहां पर एक ट्रेन लगी थी और वह उस पर बैठ गया. जिससे वह सहरसा चला गया. जिसके बाद वह सहरसा से भागलपुर चला अया और एक बस पर बैठ कर सिलीगुड़ी चला गया. सिलीगुड़ी में वह एक होटल में करीब दो दिन रहा. इसके बाद 23 जनवरी को वह बस से नेपाल बॉर्डर पहुंचे और वहां से काठमांडू चला गया. काठमांडू के पास कलंकी क्षेत्र में एक दिन रूका. जिसके बाद उसे बीमार माता-पिता, छोटे-छोटे बच्चों की याद सताने लगी. जिसके बाद वह काठमांडू कलंकी से आज वापस मुंगेर पहुंचा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >