कुल्हड़िया पहाड़ी जंगल में मिनीगन फैक्टरी का उद्भेदन, एक गिरफ्तार, पांच फरार

शामपुर थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया पहाड़ी जंगल में गुरुवार देर शाम एसटीएफ व जिला पुलिस ने छापेमारी कर छह मिनीगन फैक्टरी का उद्भेदन किया.

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बरदह का कारीगर शामपुर थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया पहाड़ी जंगल में कर रहा था मिनीगन फैक्टरी का संचालन

निर्मित, अर्द्धनिर्मित पिस्टल सहित भारी मात्रा में हथियार बनाने का उपकरण पुलिस ने किया बरामद

मुंगेर. शामपुर थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया पहाड़ी जंगल में गुरुवार देर शाम एसटीएफ व जिला पुलिस ने छापेमारी कर छह मिनीगन फैक्टरी का उद्भेदन किया. पुलिस मौके पर से मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बरदह गांव निवासी मो वसीम को गिरफ्तार किया, जबकि पांच लोग भागने में सफल रहे. मौके पर से छह बेस मशीन, एक निर्मित, चार अर्द्धनिर्मित पिस्टल सहित भारी मात्रा में हथियार बनाने का उपकरण पुलिस ने बरामद किया है.

एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि कुल्हड़िया पहाड़ के जंगल में अवैध मिनीगन फैक्टरी संचालन की सूचना मिली. तत्काल छापेमारी के लिए एसडीपीओ खड़गपुर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. इसमें एसटीएफ, शामपुर थाना पुलिस टीम को शामिल किया गया. टीम ने जब कुल्हड़िया पहाड़ के जंगल में छापेमारी की तो जमीन पर बैठकर छह लोग हथियार का निर्माण कर रहा था, लेकिन पुलिस को आते देख सभी भागने लगा. पुलिस ने खदेड़ कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया, जबकि पांच व्यक्ति जंगल का फायदा उठाते हुए फरार हो गया. जिस व्यक्ति को पकड़ा गया, वह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बरदह गांव निवासी मो मुस्तकीम का पुत्र मो वसीम है. जो अपने सहयोगी के साथ कुल्हड़िया पहाड़ के जंगल में हथियार निर्माण करने का काम कर रहा था. पुलिस ने मौके पर से छह बेश मशीन, एक निर्मित पिस्टल, 4 अर्द्धनिर्मित पिस्टल, 5 डमी कारतूस, 2 ड्रिल मशीन, 10 अर्द्धनिर्मित मैगजीन सहित भारी मात्रा में अवैध हथियार बनाने का उपकरण बरामद किया. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर ने फरार अपने साथियों का नाम-पता बताया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. उन्होंने बताया कि इसे लेकर शामपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तार मो वसीम को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

डीलर के लिए बनाता था हथियार, पहले भी जा चुका है जेल

एसपी ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार वसीम ने उसका भी नाम बताया, जिसके लिए वह हथियार बना रहा था. उस पर जिले के मुफस्सिल, टेटियाबंबर शामपुर और खगड़िया जिले के परबत्ता थाना में मिनीगन फैक्टरी संचालित करने का मामला दर्ज है. कई बार जेल भी जा चुका है. विदित हो कि मो वसीम एक डीलर के लिए हथियार का निर्माण करता था. वहीं डीलर इसे कच्चा माल और जगह मुहैया करता था और हथियार बनने के बाद उससे हथियार लेता था. इसके एवज में एक निर्धारित राशि उसे देता था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >