मुंगेर से राणा गौरी शंकर की रिपोर्ट :
मुंगेर जिले के टेटिया बंबर थाना पुलिस ने कोर्ट मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर देर रात विशेष छापेमारी अभियान चलाकर दोनों आरोपियों को उनके घर से दबोचा.गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चंपाचक गांव निवासी धनेश्वर मंडल और लगमा बगीचा गांव निवासी बुलबुल मंडल के रूप में हुई है. दोनों आरोपी लंबे समय से न्यायालय से जुड़े मामलों में फरार चल रहे थे और पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही थी.गुप्त सूचना मिलते ही पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों वारंटी अपने-अपने घर पर मौजूद हैं. सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर प्रभुनाथ कुमार झा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने देर रात छापेमारी अभियान शुरू किया.पुलिस टीम जैसे ही गांव पहुंची. दोनों आरोपी मौके से भागने का प्रयास करने लगे. लेकिन पुलिस जवानों ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया. अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
कानूनी प्रक्रिया पूरी कर भेजा गया जेल
सब इंस्पेक्टर प्रभुनाथ कुमार झा ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था. पुलिस लंबे समय से उनकी तलाश कर रही थी.उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को थाना लाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई. इसके बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार वारंटियों और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा. थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज
टेटिया बंबर थाना पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण अभियान का हिस्सा माना जा रहा है. हाल के दिनों में पुलिस फरार आरोपियों और वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार सक्रिय नजर आ रही है.स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की लगातार कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच डर का माहौल बना है. वहीं पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत थाना को दें.
