मुंगेर से राणा गौरी शंकर कर रिपोर्ट :
रविवार को मुंगेर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. सुबह 4:58 बजे सूर्योदय हुआ, वहीं शाम 6:21 बजे सूर्यास्त होगा. दिन चढ़ने के साथ गर्मी और ज्यादा असर दिखा सकती है. मौसम साफ रहने के कारण दोपहर में सूरज की तपिश काफी तेज रहने वाली है.दोपहर में बाहर निकलना पड़ सकता है भारी
मौसम के जानकारों के अनुसार रविवार दोपहर में तेज धूप के कारण हीट और उमस दोनों का असर बढ़ेगा. उत्तर दिशा से लगभग 16 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हल्की हवा चल रही है, लेकिन इससे गर्मी से ज्यादा राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. खासकर दोपहर 12 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक धूप बेहद तीखी रह सकती है.ऐसे मौसम में बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. बिना जरूरत घर से बाहर निकलने से बचें. अगर बाहर जाना जरूरी हो तो सिर ढंककर निकलें और पानी की बोतल साथ रखें. लगातार पानी पीते रहने से शरीर में पानी की कमी नहीं होगी और लू जैसी समस्या से बचाव हो सकेगा.
Clear Sky लेकिन, बढ़ेगी परेशानी
हालांकि आसमान साफ रहने से बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन यही साफ मौसम गर्मी को और ज्यादा बढ़ा सकता है. रविवार को शहर के बाजारों और सड़कों पर दोपहर के समय लोगों की आवाजाही कम रहने की संभावना है. सुबह और शाम के समय थोड़ी राहत महसूस हो सकती है, लेकिन दिनभर उमस लोगों को परेशान कर सकती है.डॉक्टरों का कहना है कि इस मौसम में ज्यादा देर तक धूप में रहने से डिहाइड्रेशन और थकावट की समस्या हो सकती है. इसलिए हल्का भोजन करें और शरीर को ठंडा रखने वाली चीजों का सेवन करें.
