राम नवमी शोभायात्रा की तैयारी में जुटे सदस्य, निकलेगी शोभायात्रा
हवेली खड़गपुर.
रविवार की देर शाम नगर के प्राचीन काली मंदिर में श्रीराम नवमी शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक की गयी. इसमें शोभायात्रा की सुरक्षा व्यवस्था, मार्ग प्रबंधन, स्वच्छता व अनुशासन सहित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गयी. समिति ने निर्णय लिया कि आगामी 28 मार्च को नगर के मारवाड़ी टोला से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी. इस वर्ष शोभायात्रा में सामाजिक व धार्मिक झांकियों का विशेष आकर्षण रहेगा. शोभायात्रा में भगवा ध्वज, गाजा-बाजा, ढोल-नगाड़ा एवं घोड़े की भी विशेष व्यवस्था रहेगी. शोभायात्रा मारवाड़ी टोला से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण कर पुन: मारवाड़ी टोला पहुंचकर समाप्त होगी. इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारा का आयोजन होगा. सर्वसमिति से निर्णय लिया गया कि शोभायात्रा के पूर्व एक और बैठक होगी. मौके पर उपमुख्य पार्षद दीपक यादव, वार्ड पार्षद विक्की राय, सत्यम निराला, शुभम केसरी, रवि रंजन, अंकित जयसवाल, धनराज कुमार, अमित कुमार, आर्यन केसरी, सोनू केसरी, सैलब, शुभम, सुभाष, दीपक, जानू, दिव्यांशु सहित राम भक्त मौजूद थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.