गुणवत्ता में सुधार को लेकर इंचार्ज नर्सों की हुई बैठक

सभी इंचार्ज को बताया गया कि वार्ड में हर हाल में बायोमेडिकल वेस्ट का निस्तारण नियमानुसार किया जाना है.

– अस्पताल प्रबंधक ने व्यवस्थाओं को लेकर दिये कई निर्देश मुंगेर सदर अस्पताल प्रबंधक कार्यालय में मंगलवार को अस्पताल प्रबंधक मो तौसिफ हसनैन ने सभी वार्डों के इंचार्ज नर्स के साथ बैठक की. इस दौरान अस्पताल के गुणवत्ता में सुधार को लेकर चर्चा की गयी. साथ ही इंचार्ज नर्सों को अपने-अपने संबंधित वार्ड में सभी प्रकार की गुणवत्ता बनाये रखने को लेकर जानकारी दी गयी. उन्होंने बताया कि बैठक में सभी वार्डों के इंचार्ज नर्स को मरीजों के राउंड, दवा, ऑक्सीजन आपूर्ति, बायोमेडिकल वेस्ट का उठाव, वार्ड में रखे उपकरण का संचालन व रखरखाव, समय पर बेड शिफ्टिंग एवं मरीजों के डिस्चार्ज, चादर, भोजन आदि को लेकर विशेष गुणवत्ता बनाये रखने की जानकारी दी गयी. उन्होंने बताया कि सभी इंचार्ज को बताया गया कि वार्ड में हर हाल में बायोमेडिकल वेस्ट का निस्तारण नियमानुसार किया जाना है. साथ ही वार्ड में मरीजों को बेड पर शिफ्ट करने के साथ वैसे मरीज, जिसे चिकित्सक द्वारा राउंड के दौरान डिस्चार्ज कर दिया गया है. उसे ससमय डिस्चार्ज करना सुनिश्चित करेंगे, ताकि मरीजों को बेड के लिये इंतजार न करना पड़े.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >