कीटनाशक खाने से विवाहिता की मौत

जांच में जुटी पुलिस

तारापुर. तारापुर थाना क्षेत्र के गोरगामा निवासी राहुल ठाकर की 19 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी ठाकुर ने गुरुवार को कीटनाशक खा लिया. इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी और परिजनों ने उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, तारापुर में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. इसके बाद तारापुर पुलिस अस्पताल पहुंची और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया. मृतका के ससुर विनोद ठाकुर ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे मेरी बहू लक्ष्मी को उल्टी होने लगी और उल्टी से अनाज में देने वाला दवा की दुर्गंध आ रही थी. तब आनन-फानन में इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर लाया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. उसका पति राहुल ठाकुर टाटा में मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है. पिछले वर्ष ही उसकी शादी हुई थी. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. इधर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि मृतका पक्ष की भवानी कुमारी पति पप्पू झा द्वारा आवेदन दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >