शराब तस्कर व दो शराबी गिरफ्तार, शराब के साथ बाइक जब्त

हरपुर पुलिस ने शराब के कारोबार में संलिप्त दो कारोबारी को गिरफ्तार किया है. साथ ही एक काले रंग की हीरो स्पलेंडर बाइक को भी जब्त किया है

तारापुर

हरपुर पुलिस ने शराब के कारोबार में संलिप्त दो कारोबारी को गिरफ्तार किया है. साथ ही एक काले रंग की हीरो स्पलेंडर बाइक को भी जब्त किया है. गिरफ्तार कारोबारी बांका जिला के बेलहर थाना क्षेत्र के जमुआ गांव निवासी अशोक यादव एवं हरपुर थाना क्षेत्र के कलई गांव निवासी दीपक कुमार उर्फ विक्कु है. जबकि दो शराब पीकर हंगामा कर रहे दो शराबी को भी गिरफ्तार किया गया.

जानकारी देते हुए हरपुर थानाध्यक्ष सत्यम कुमार ने बताया कि रविवार की रात्रि गुप्त सूचना मिली कि दो कारोबारी मध्य विद्यालय कलई के समीप एक काले रंग की हीरो स्पेंलडर बाइक से शराब की खेप पहुंचाने आया है. इसी सूचना पर हरपुर पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस को देखते ही शराब की खरीद-बिक्री कर रहे दो लोग भागने का प्रयास करने लगे. जिसे पुलिस ने पकड़ लिया और बाइक की तलाशी लेने पर एक बोरा से देशी महुआ शराब बरामद किया. जिसका कुल वजन 17.5 लीटर है. जिसके बाद दोनों कारोबारी अशोक यादव एवं दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया और पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया. वहीं कारोबारी की बाइक को भी जब्त कर लिया गया. इधर शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो पियक्कड़ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि माधोडीह निवासी मनोज यादव एवं बेलाडीह निवासी पिंटू यादव माधोडीह शिव शक्ति धर्मशाला के समीप हंगामा कर रहा था. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच कराया. जहां शराब सेवन की पुष्टि हुई. जिसके बाद दोनों शराबी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sharath tripathi

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >