कन्या मध्य विद्यालय बिंदवारा के रानी लक्ष्मी बाई कक्ष में शनिवार को विज्ञापन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
By RANA GAURI SHAN | Updated at :
मुंगेर.
कन्या मध्य विद्यालय बिंदवारा के रानी लक्ष्मी बाई कक्ष में शनिवार को विज्ञापन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसकी अध्क्षता प्रधानाध्यापक हीरा लाल राय ने की. प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 तक की छात्राओं ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता के निर्णायक मंडली में विद्यालय संसद की प्रधानमंत्री रोशनी सिंह, उप प्रधानमंत्री सौम्या राज तथा उप शिक्षा मंत्री कनिष्का कुमारी थी. इस दौरान कक्षा 6 में खुशी प्रथम, मान्या राज द्वितीय, अंजली तीसरे स्थान पर रही. वही कक्षा 7 में प्राची प्रथम, वंदना द्वितीय तथा पिहू ने तीसरा स्थान हासिल किया. वर्ग 8 में सौम्या प्रथम, रोशनी द्वितीय तथा मानवी व तान्या तीसरे स्थान पर रही. प्रधानाध्यापक ने कहा कि वर्तमान पीढ़ी को नई-नई स्किल सीखना चाहिए. जिससे कि वे आत्मनिर्भर होकर बेहतर जीवन-यापन कर सके. वहीं कार्यक्रम के दूसरे सत्र में सुरक्षित शनिवार के तहत भूकंप से बचाव विषय पर शिक्षक व शिक्षिकाओं ने जानकारी दी. इस दौरान मॉक ड्रील के माध्यम से बच्चों को भूकंप के दौरान बचाव के उपायों को समझाया गया. मौके पर शिक्षिका मंदाकिनी, स्वाति सोनी, रोजी, नेहा, शिक्षक राणा घनश्याम सिंह, अमलेश कुमार, नेताजी सुभाष चंद्र कुशवाहा आदि मौजूद थे.