फाइनल मुकाबले में केएफसी ने सीएफसी को 3-1 से किया पराजित

सदर प्रखंड के पक्का मैदान चुरंबा में खेले जा रहे टीएफसी युवा फुटबॉल टूर्नामेंट का शनिवार को फाइनल मुकाबला खेला गया.

मुंगेर. सदर प्रखंड के पक्का मैदान चुरंबा में खेले जा रहे टीएफसी युवा फुटबॉल टूर्नामेंट का शनिवार को फाइनल मुकाबला खेला गया. जिसमें केएफसी ने सीएफसी को 3-1 से पराजित कर कप पर कब्जा जमा लिया. अतिथि द्वारा विजेता व उप विजेता टीम को कप प्रदान किया और खिलाड़ियों को सम्मानित किया. मुख्य अतिथि मो शहाब मलिक ने मैदान जाकर दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और गेंद में कीक मार कर मैच का शुभारंभ किया. खेल शुरू होते ही दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन दिखाया. लेकिन खेल के 12 वें मिनट में ही केएफसी के मो कैफ पहला गोल किया. जबकि 15वें मिनट में ही मो सैफ टीम के लिए दूसरा गोल किया. सीएफसी की ओर से मो शादाब ने गोल कर टीम को 2-1 पर ला दिया. जिसके बाद मैच रोमांचक दौर में पहुंच गया, क्योंकि सीएफसी के खिलाड़ी लगातार गोल बराबरी करने को लेकर गोल करने का ताबड़-तोड़ प्रयास किया. लेकिन खेल के अंतिम समय में केएफसी के मो अफरीदी ने तीसरा कर दिया. इस तरह केएफसी ने सीएफसी को 3-1 से पराजित कर फाइनल मुकाबला अपने नाम कर लिया. निर्णायक मंडली में राहुल कुमार, रजी अहमद, अजय कुमार शामिल थे. खेल का आंखों देखा हाल महमूद आलम सुना रहे थे. मौके पर अशोक कुमार शर्मा, फरमूद आलम, मो राजा, अहमद हुसैन, शफी अहमद सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >