शराब के नशे में हंगामा करते केसौली पंचायत के सरपंच गिरफ्तार, ब्रेथ एनालाइजर जांच में हुई पुष्टि

Kesauli Panchayat Sarpanch Arrest: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बीच एक पंचायत के निर्वाचित सरपंच के शराब के नशे में पकड़े जाने से क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है.

टेटिया बंबर (मुंगेर) से राणा गौरी शंकर की रिपोर्ट:


Kesauli Panchayat Sarpanch Arrest: टेटिया बंबर प्रखंड की केसौली पंचायत के सरपंच चंद्रशेखर कुमार सिंह को शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप में उत्पाद विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है. ब्रेथ एनालाइजर जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद उन्हें न्यायालय भेज दिया गया.

बिहार में लागू पूर्ण शराबबंदी कानून के बीच मुंगेर जिले के टेटिया बंबर प्रखंड से एक जनप्रतिनिधि की गिरफ्तारी का मामला सामने आया है. केसौली पंचायत के सरपंच चंद्रशेखर कुमार सिंह को शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप में उत्पाद विभाग की टीम ने गिरफ्तार कर लिया.

गश्ती के दौरान हुई कार्रवाई

प्राप्त जानकारी के अनुसार केसौली पंचायत अंतर्गत बरसंडा गांव निवासी चंद्रशेखर कुमार सिंह, पिता शिवशंकर सिंह, को बुधवार की रात उनके घर के समीप नशे की हालत में हंगामा करते हुए पकड़ा गया. उत्पाद विभाग की नियमित गश्ती टीम को स्थानीय लोगों से इसकी सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और उन्हें हिरासत में ले लिया.

जांच में हुई शराब सेवन की पुष्टि

उत्पाद थाना तारापुर के प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि हिरासत में लेने के बाद सरपंच की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच कराई गई. जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई.

न्यायालय में किया गया प्रस्तुत

गिरफ्तारी के बाद सरपंच को उत्पाद थाना तारापुर लाया गया, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई. गुरुवार को उन्हें सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत किया गया.

क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी घटना

पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधि के शराब के नशे में पकड़े जाने की घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है. शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद एक जनप्रतिनिधि के इस तरह कानून के उल्लंघन में पकड़े जाने से लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >