तारापुर अनुमंडल क्षेत्र के दुरमट्टा में आयोजित दो दिवसीय अखंड रामधुन महायज्ञ को लेकर सोमवार को 151 महिलाओं व कन्याओं ने कलश शोभायात्रा निकाली. रामधुन महायज्ञ कमिटी के नेतृत्व में बाबा बिर्नाेधानाथ महादेव मंदिर माधोडीह परिसर स्थित मां दुर्गा मंदिर प्रांगण से शोभायात्रा निकली जो देवघर-सुल्तानगंज सड़क होते हुए रामधुन स्थल पहुंची. इस दौरान कलश यात्रा में शामित्ल श्रद्धालुओं द्वारा लगाये जा रहे जय श्री राम व हर-हर महादेव के गगनभेदी जयघोष से माहौल भक्तिमय बना रहा. रामधुन समिति के सदस्यों ने बताया कि सोमवार से शुरू होने वाले रामधुन का समापन मंगलवार की संध्या होगा. इसके उपरांत भंडारा का आयोजन किया जायेगा. जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे.