तीन घंटे विलंब से जमालपुर पहुंची ब्रह्मपुत्र मेल व अंग एक्सप्रेस

मालदा रेल मंडल के साहिबगंज लूप लाइन अंतर्गत भागलपुर- जमालपुर-किऊल रेलखंड पर लंबी दूरी की ट्रेनों का लेट परिचालन सोमवार को भी जारी रहा

जमालपुर.

मालदा रेल मंडल के साहिबगंज लूप लाइन अंतर्गत भागलपुर- जमालपुर-किऊल रेलखंड पर लंबी दूरी की ट्रेनों का लेट परिचालन सोमवार को भी जारी रहा. इस सिलसिले में जहां ब्रह्मपुत्र मेल और अंग एक्सप्रेस तीन घंटे लेट चलकर जमालपुर पहुंची. वहीं फरक्का एक्सप्रेस भी लगभग डेढ़ घंटे विलंब से चली. जिससे रेलयात्री परेशान रहे.

प्राप्त जानकारी के अनुसार 15758 अप कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल सोमवार को अपराह्न 12:13 बजे जमालपुर पहुंची. जबकि इस ट्रेन को जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 9:14 बजे है. इसी प्रकार 12253 डाउन बेंगलुरु-भागलपुर अंग एक्सप्रेस पूर्वाह्न 10:40 बजे जमालपुर पहुंची. जबकि इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 7:34 बजे है. 15743 अप बलूर घाट-भटिंडा फरक्का एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से लगभग डेढ़ घंटे लेट चलकर जमालपुर पहुंची. इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय मध्य रात्रि 12:35 बजे है, परंतु यह ट्रेन 02:11 बजे जमालपुर आई. मालदा टाउन से चलकर आनंद विहार जाने वाली समर स्पेशल ट्रेन भी करीब पौने दो घंटे लेट जमालपुर पहुंची थी. इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय अपराह्न 13;50 बजे था, परंतु यह ट्रेन 15:32 बजे जमालपुर आई.

—————————————–

दो वारंटी गिरफ्तार

जमालपुर – जमालपुर थाना पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए दो वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने बताया कि बड़ी दौलतपुर निवासी जयराम तांती के पुत्र राहुल कुमार और छोटी दौलतपुर निवासी अजय तांती के पुत्र सन्नी कुमार के विरुद्ध सक्षम न्यायालय द्वारा गैर जमानतीय वारंट जारी किया गया था. जिसके आलोक में इन दोनों की गिरफ्तारी की गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >