खड़गपुर में वाहन की टक्कर से युवक की मौत

हवेली खड़गपुर-बरियारपुर मुख्य मार्ग स्थित धपरी मोड़ के समीप सोमवार की शाम अज्ञात वाहन के धक्के से एक 35 वर्षीय युवक मौत हो गयी

हवेली खड़गपुर.

हवेली खड़गपुर-बरियारपुर मुख्य मार्ग स्थित धपरी मोड़ के समीप सोमवार की शाम अज्ञात वाहन के धक्के से एक 35 वर्षीय युवक मौत हो गयी. हालांकि घायल अवस्था में खड़गपुर अनुमंडल अस्पताल में इलाज चल रहा था, इस दौरान हीं उसने दम तोड़ दिया. इधर युवक की मौत के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया.

बताया गया कि छोटी धपरी गांव निवासी कोपन तांती का 35 वर्षीय पुत्र रूपेश तांती के सड़क किनारे घायल होने की सूचना शामपुर थाना के डायल 112 पुलिस को मिली. जिसके बाद धपरी मोड के समीप सड़क किनारे घायल अवस्था में रूपेश कुमार गिरा था. जिसे इलाज के लिये अनुमंडल अस्पताल लाया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. आशंका जताई कि तेज बारिश के बीच किसी अज्ञात वाहन ने रूपेश को धक्का मार दिया. जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आयी और इलाज के दौरान रूपेश की मौत हो गयी. परिजनों ने बताया कि रूपेश तांती मजदूरी कर अपना जीवन यापन करता था. वह शादीशुदा था. हलांकि उसे कोई बच्चा नहीं था. इधर रूपेश की मौत के बाद उसके शव को पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >