सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा से पहले निकलेगी कलश शोभायात्रा

जमालपुर के महामाया शक्ति धाम मंदिर में 15 से 22 जुलाई तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होगा। 15 जुलाई को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ कथा की शुरुआत होगी।

मारवाड़ी धर्मशाला परिसर में स्थित श्री महामाया शक्ति धाम मंदिर के चौथे स्थापना दिवस पर सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा. यह कथा 15 से 22 जुलाई तक चलेगी. जिसमें वृंदावन की कथा वाचिका डॉ लवी मैत्रीय श्रीमद् भागवत कथावाचन करेगी. महामाया शक्ति धाम मंदिर के मंत्री गिरधर संघई, संयोजक कमलेश खेतान, सहसंयोजक माधव मस्कारा, कलश यात्रा के संयोजक गोपाल शर्मा एवं मीडिया प्रभारी राजकुमार शर्मा ने गुरुवार को बताया कि महामाया शक्ति धाम मंदिर के चौथे स्थापना दिवस पर श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन होगा. बारिश के मौसम को देखते हुए यहां एकत्रित होने वाले श्रद्धालुओं के लिए बृहद तैयारी की जा रही है. उन्होंने बताया कि 15 जुलाई को सुबह 7:30 बजे धर्मशाला परिसर से सैकड़ो महिलाओं द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी. यह कलश शोभायात्रा नगर भ्रमण के बाद वापस धर्मशाला पहुंचेगी और उसी दिन अपराह्न 3:00 बजे से कथा प्रारंभ होगी. उन्होंने बताया कि महामाया शक्ति धाम मंदिर में विभिन्न देवी-देवताओं की प्रतिमा स्थापित की गई है. इस मंदिर की विशेषता यह है कि यहां नवदुर्गा के सभी नौ रूपों मां शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री की अलग-अलग प्रतिमाओं की सनातन धर्म के अनुसार प्राण प्रतिष्ठा कराई गई है. जहां माता विराजमान होकर भक्त जनों के कष्ट का हरण करती है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Vijay kumar gupta

Published by: Janardan Pandey

विजय कुमार गुप्ता 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. ये सामाजिक, राजनीतिक और आपराधिक नब्ज को करीब से समझते हैं. इन्हें डिजिटल मीडिया में नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल के साथ प्रयोग करना बेहद पसंद है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >