1. रेल इंजन कारखाना जमालपुर में बारिश के पानी के कारण कामकाज पूरी तरह बाधित

जमालपुर रेल इंजन कारखाना में भारी बारिश के कारण कई शॉप में पानी भर गया है, जिससे कामकाज पूरी तरह बाधित हो गया है। रेलकर्मी काम शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।

जमालपुर (मुंगेर). जमालपुर और आसपास के क्षेत्र में बीती रात जोरदार बारिश हुई है. बारिश्क के कारण रेल इंजन कारखाना जमालपुर में भी बारिश का पानी फैल गया है. सोमवार को कई शॉप में कामकाज पूरी तरह बाधित हो गया है. इतना ही नहीं कारखाना से जल निकासी की समस्या के कारण कारखाना की कई सड़कों पर भी पानी अभी तक भरा हुआ है.

आधा दर्जन से अधिक शॉप में फ्लोर पर ठेहुना भर जमा है पानी

बताया गया कि रेल इंजन कारखाना जमालपुर के डब्ल्यूआरएस वन, टू, थ्री और फोर, मिल राइट शॉप, कैशनब बोगी शॉप, व्हील शॉप सहित आधा दर्जन से अधिक शॉप में फ्लोर पर ठेहुना भर पानी जमा हो गया है. जानकारी में बताया गया है कि रेल इंजन कारखाना जमालपुर के निचले इलाके में जितने भी शॉप हैं, सभी में बारिश का पानी एकत्रित हो गया है. जिसके कारण कामकाज पूरी तरह बाधित होकर रह गया है.

सोमवार को शॉप का पूरी तरह से बदला हुआ दिखा नजारा

बताया गया कि रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहने के बाद सोमवार की सुबह जब रेलकर्मी अपने शिफ्ट में काम करने के लिए अपने कार्य स्थल पर पहुंचे, तो वहां का नजारा बिल्कुल बदला हुआ था. रात भर बारिश होने के कारण पूरे शॉप में पानी फैला हुआ था. फ्लोर पर काम करने का जगह खाली नहीं था. जिसके कारण सभी रेलकर्मी अपने वरीय अधिकारियों के आदेश की प्रतीक्षा में बैठे हुए हैं. जमालपुर कारखाना में सबसे अधिक वेल्डिंग का होता है काम

बता दें कि रेल इंजन कारखाना जमालपुर में सबसे अधिक काम वेल्डिंग का होता है. जिसके लिए फ्लोर साफ सुथरा रहना चाहिए. परंतु पानी फ्लोर पर पसर गया है. जिसके कारण कर्मचारियों ने पानी के अंदर बिजली आधारित वेल्डिंग का काम करने से परहेज कर लिया है. जिसके कारण सभी रेलकर्मी इधर-उधर बैठे हुए हैं. पानी निकासी की व्यवसथा कारगार नहीं

कारखाना परिसर से बारिश का पानी निकालने के लिए वैसे तो उपाय किए गए हैं. परंतु यह उपाय नाकाफी साबित हो रहा है. रेल कर्मियों का कहना है कि हल्की बारिश में ही कारखाना की छत से बारिश का पानी टपकने लगता है. इस बार तो पूरी रात जमकर बारिश हुई है. जिसके कारण शॉप के फ्लोर पर एक से डेढ़ फुट तक बारिश का पानी जमा हो गया है. ऐसे में बारिश के पानी के निकास के लिए प्रयास किया जा रहे हैं. परंतु समाचार संप्रेषण तक कारखाने का कामकाज पानी प्रभावित शॉप में पूरी तरह बंद है. इस संबंध में कारखाना के किसी अधिकारी से संपर्क स्थापित नहीं हो पाया.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

विजय कुमार गुप्ता 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. ये सामाजिक, राजनीतिक और आपराधिक नब्ज को करीब से समझते हैं. इन्हें डिजिटल मीडिया में नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल के साथ प्रयोग करना बेहद पसंद है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >