अंतर राज्यीय हथियार तस्कर को किया गिरफ्तार

बंगाल एसटीएफ ने बौचाही से की गिरफ्तारी

मुंगेर. बंगाल से पहुंची एसटीएफ की टीम ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बौचाही से एक एक अंतर राज्यीय हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर बौचाही निवासी अबोध पासवान के विरुद्ध 24 जून को बंगाल एसटीएफ थाना में आर्म्स एक्ट की प्राथमिक की दर्ज हुई थी. इसमें वह वांछित अभियुक्त था. गुरुवार को एसटीएफ और मुफस्सिल थाना की पुलिस के साथ बंगाल एसटीएफ टीम ने बोचाही स्थित घर से अभियुक्त अबोध पासवान को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अभियुक्त को बंगाल एसटीएफ अपने साथ ले गई. एसपी सैयद इमरान मसूद ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि बोचाही से एक अंतर राज्यीय हथियार तस्कर को बंगाल और बिहार की विशेष एसटीएफ टीम ने गिरफ्तार किया है जिसे बंगाल एसटीएफ अपने साथ पश्चिम बंगाल ले गयी. अभियुक्त के विरुद्ध पश्चिम बंगाल एसटीएफ थाना में आर्म्स एक्ट के तहत कान्ड संख्या 2/25 दर्ज है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANIMESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >