12 जून से ही कॉलेजों को खोलने का निर्देश़

परीक्षा नियंत्रक द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गयी है

– 15 जून से स्नातक सेमेस्टर-3 व 5 की परीक्षा

मुंगेर

मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने सभी कॉलेजों को ग्रीष्मावकाश के पूर्व 12 जून से ही कॉलेजों को पूर्ण रूप से खोलने का निर्देश दिया है, ताकि 15 जून से विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-3 तथा सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-5 की परीक्षा आरंभ की जा सके. इसके लिए परीक्षा नियंत्रक द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गयी है.

विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक सेमेस्टर-3 और 5 की परीक्षा 15 जून से आरंभ की जायेगी. जिसे लेकर सभी अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेज के प्राचार्य/प्रभारी प्राचार्य ग्रीष्मावकाश के पूर्व 12 जून से महाविद्यालय को पूर्ण रूप से खोला जाना सुनिश्चित करेंगे, ताकि सभी शिक्षक ससमय अपने-अपने महाविद्यालय में दे सकें तथा उक्त परीक्षा का संचालन सुचारू रूप से संपन्न हो सके. इसके अतिरिक्त सभी प्राचार्य/प्रभारी प्राचार्य को 13 जून को योगदान करने वाले शिक्षकों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है. विदित हो कि राजभवन द्वारा अब सूबे के सभी विश्वविद्यालयों के लिए एकाकृत एकेडमिक व परीक्षा कैलेंडर जारी किया गया है. जिसके तहत सभी विश्वविद्यालयों को शैक्षणिक प्रक्रियाओं के साथ परीक्षाओं को संचालित करने का निर्देश दिया गया है. जिसे लेकर अब विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा लगातार नामांकन व परीक्षा संचालन किया जा रहा है, ताकि सत्रों को राजभवन द्वारा निर्धारित एकेडमिक व परीक्षा कैलेंडर के अनुसार नियमित किया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANA GAURI SHAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >