आरएस कॉलेज में पीजी के चार विषयों की पढ़ाई की पहल शुरू

डिपार्टमेंट खोलने को लेकर शिक्षा विभाग को भेजा प्रस्ताव

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने अंगीभूत महाविद्यालय आरएस कॉलेज, तारापुर में चार विषयों में पीजी की पढ़ाई आरंभ करने को लेकर विभाग खोलने का प्रस्ताव शिक्षा विभाग को भेजा है. इसकी स्वीकृति मिलने के बाद आरएस कॉलेज, तारापुर में भी पीजी की पढ़ाई होगी. बता दें कि दिसंबर 2024 में आरएस कॉलेज, तारापुर में छात्र नेताओं द्वारा पीजी की पढ़ाई कॉलेज में आरंभ करने की मांग को लेकर धरना दिया था. इस दौरान कॉलेज पहुंचे विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि इसे लेकर सक्षम प्राधिकार से अनुमोदन प्राप्त कर इसका प्रस्ताव शिक्षा विभाग को भेजा जायेगा. इसके बाद विश्वविद्यालय ने आरएस कॉलेज, तारापुर में चार विषयों में पीजी की पढ़ाई आरंभ करने को लेकर पीजी डिपार्टमेंट खोलने का प्रस्ताव शिक्षा विभाग को भेज दिया है. विश्वविद्यालय ने जिन चार विषयों में पीजी की पढ़ाई कॉलेज में आरंभ करने का प्रस्ताव भेजा है. उसमें हिंदी, इतिहास, राजनीति विज्ञान तथा अर्थशास्त्र विषय शामिल हैं. एमयू के कुलसचिव कर्नल विजय कुमार ठाकुर ने बताया कि आरएस कॉलेज, तारापुर में पीजी की पढ़ाई आरंभ करने को लेकर चार विषयों के पीजी डिपार्टमेंट खोलने का प्रस्ताव शिक्षा विभाग को भेजा गया है. इसके लिए सीनेट व सिंडिकेट से भी अनुमोदन प्राप्त कर लिया गया है. शिक्षा विभाग से अनुमति मिलने के बाद कॉलेज में चार विषयों में पीजी की पढ़ाई आरंभ की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT JHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >