मुंगेर
मुंगेर विश्वविद्यालय के एनएसएस ईकाई और रेड रिबल क्लब द्वारा संयुक्त रूप से बुधवार को उच्च विद्यालय तौफिर दियारा में स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर इनटेंसिफाइड कैंपन का आयोजन किया गया. जहां बच्चों और विद्यालय के शिक्षकों को एचआईवी व एड्स जैसी बीमारियों व उससे बचाव के प्रति जागरूक किया गया. इस दौरान विद्यालय स्तर पर निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया.एनएसएस कॉडिनेटर मुनींद्र कुमार सिंह ने बताया कि इनटेंसिफाइड कैंपन का आयोजन दिनांक 12 अगस्त से 12 अक्टूबर 2025 तक किया जा रहा है. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एचआईवी एवं एड्स के व्यापक जागरूकता को लेकर गतिविधियों को तीव्र करना, एचआईवी के संचरण के मार्गों के बारे में जानकारी को बढ़ावा देना, इससे जुड़े जोखिमों को जानना, कड़ोम, एसटीआई सेवाओं के संबंध में जानकारी देना तथा एचआईवी/एड्स (रोकथाम और नियवण) अधिनियम 2017 के संबंध में जानकारी को बढ़ावा देना है. इस दौरान निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. जिसमें मुंगेर के 15 स्कूलों के 8 वीं से 10 वीं कक्षा के लगभग 300 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया. जिसमें 10 विजेताओं को चयनित किया गया. इस दौरान लगभग 300 छात्रों को प्रतिभागिता के लिए पुस्तक उपहार स्वरूप प्रदान की गई. जिसमें इम्प्रूव योर पर्सनेलिटी, सफलता के शिखर पर कैसे पहुँचे?, भारतवर्ष की चर्चित महिलाए, सामान्य ज्ञान करेन्ट अफेयर्स कौन क्या है?, प्रेरणाशक्ति के चमत्कार, सक्सेस मिरर आदि पुस्तकें शामिल है. मौके पर प्रभारी प्राचार्य दिनेश दिनकर, शिक्षक पंकज रंजन, अजय पांडेय, रतन शर्मा, कुमारी अर्चना, ब्यूटी कुमारी, अर्शी, सिकंदर भगत, नूतन्माला, एनएसएस कार्यालय कर्मी सुमंत कुमार, सौरव शांडिल्य, विश्वविद्यालय के पीयर एडुकेटर अनुष्काश्री और मोदब्बीर मौजूद थे.
निबंध प्रतियोगिता में ये हुये सफल
अमन कुमार – एलएस कॉलेज, मुंगेर
स्नेहा राज- प्लस टू उच्च विद्यालय, सीताकुंडतासीर मोहम्मद -प्लस टू उच्च विद्यालय, सीताकुंड
प्रियादर्शनी- राम लखन सिंह उच्च विद्यालय, शंकरपुरलाडली कुमारी – मध्य विद्यालय नवादा, शंकरपुर
पलक कुमारी -मध्य विद्यालय नवादा, शंकरपुरशुभम कुमार – जनता उच्च विद्यालय, तौफिर दियारा
सुधांशु कुमार -जनता उच्च विद्यालय, तौफिर दियाराराजलक्षमी कुमारी- जनता उच्च विद्यालय, तौफिर दियारा
सुकन्या कुमारी -उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, शंकरपुरडिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
