वाहनों से अवैध वसूली का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार व फर्जी रसीद बरामद

थानाध्यक्ष के लिखित बयान पर तारापुर थाना में चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है

तारापुर तारापुर बस स्टैंड एवं बाजार क्षेत्र में वाहनों से अवैध वसूली की शिकायत पर एएसपी सह एसडीपीओ संकेत कुमार के निर्देश पर अपर थानाध्यक्ष सुबंता कुमारी ने गुरुवार को पुलिस बल के साथ अभियान चलाकर वाहनों से अवैध वसूली कर रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया. इस कार्रवाई में नगद राशि, रसीद एवं वाहनों के नंबर लिखे कागजात बरामद किये गये. इस मामले में अपर थानाध्यक्ष के लिखित बयान पर तारापुर थाना में चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. एएसपी को सूचना मिली थी कि तारापुर बस स्टैंड में कुछ लोग बड़े एवं छोटे वाहनों से अवैध वसूली कर रहा है. इसी सूचना के सत्यापन को लेकर पुलिस टीम बस स्टैंड पहुंची. जहां एक व्यक्ति को टेंपो चालक से जबरन वसूली करते पकड़ा गया. वहीं एक अन्य व्यक्ति बस से अवैध वसूली करते पाया गया. पकड़े गए लोगों में जवाहर सिंह और पोपलीन यादव है. दोनों ने पुलिस को बताया कि अनीश सिंह उर्फ टिक्कू बाबू के कहने पर वे लोग वाहनों से राशि की वसूली करते हैं. तलाशी के दौरान जवाहर सिंह के पास से 3300 रुपये एवं पोपलीन यादव के पास से 21 हजार 520 रुपये बरामद किया गया. साथ ही जिला परिषद द्वारा संचालित बस स्टैंड तारापुर मुंगेर अंकित पीले रंग की रसीद भी बरामद की गई. जिस पर प्राइवेट कोच बस शुल्क 130 रुपये अंकित था. पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर संग्रामपुर रोड स्थित सब्जी बाजार के पास ई रिक्शा चालकों से पैसे लेते फंटूश यादव को भी हिरासत में लिया. उसने भी स्वीकार किया कि वह प्रत्येक ई रिक्शा से 10 रुपये की वसूली टिक्कू सिंह के कहने पर करता था. छापेमारी के दौरान दो सादे कागज भी बरामद किए गए, जिन पर 28 वाहनों के नंबर लिखे थे. पुलिस अब इस अवैध वसूली से जुड़े लोगों के नेटवर्क को खंगाल रही है. इस कार्रवाई के बाद वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >