राजद नेता मंटू शर्मा को दी गयी भावभीनी श्रद्धांजलि

शहर के आजाद चौक स्थित राजद कार्यालय में रविवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष संजय कुमार बिंद ने की.

मुंगेर. शहर के आजाद चौक स्थित राजद कार्यालय में रविवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष संजय कुमार बिंद ने की. उपस्थित राजद नेताओं ने मंटू शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और मृत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया. राजद नेताओं ने कहा कि मंटू शर्मा न सिर्फ राजद पार्टी के वरिष्ठ नेता थे, बल्कि जिले के सामाजिक व राजनीतिक जगत के लोकप्रिय संघर्षशील एवं मुंगेर के हर जनसमस्या के लिए आवाज उठाने वाले नेता थे. उन्होंने हमेशा मुंगेर जिले के सर्वांगीण विकास में उनका अग्रणी भूमिका निभाया. मुंगेर गंगा रेल सह सड़क पुल निर्माण के आंदोलन में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है. उन्होंने आजीवन जननायक कर्पूरी ठाकुर, राम मनोहर लोहिया के समाजवादी विचार धारा पर चलने का काम किया. उनका निधन राजद और मुंगेर के लिए अपूर्णीय क्षति है, जिसकी भरपाई होना निकट भविष्य में संभव नहीं है. मौके पर डिप्टी मेयर खालिद हुसैन, प्रदेश महासचिव प्रमोद यादव, पंकज यादव, जिला प्रधान महासचिव आकाश दीप यादव, आविद हुसैन, मधुकर यादव, गजेंद्र हिमांशु, सौरव जायसवाल, आदर्श राजा सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >