सदर अस्पताल में चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों ने ली अग्नि सुरक्षा की शपथ

सदर अस्पताल में शनिवार को अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत आग से बचाव को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया

अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत सदर अस्पताल में किया गया मॉक ड्रिल मुंगेर. सदर अस्पताल में शनिवार को अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत आग से बचाव को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. जहां स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने आग से बचाव की शपथ भी ली. मॉक ड्रिल का शुभारंभ सिविल सर्जन ने सभी को शपथ दिलाकर की. जिसके बाद अग्निशमन विभाग ने स्वास्थ्यकर्मियों को आग लगने के कारण और उससे बचाव की जानकारी दी. शनिवार को कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले सिविल सर्जन ने सभी अधिकारियों, चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों और सुरक्षाकर्मियों को आग से बचाव की शपथ दिलायी. जिसमें सभी ने शपथ ली कि अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों में अग्नि सुरक्षा के सभी मानकों का पालन करेंगे, क्योंकि सभी लोग अग्नि सुरक्षा, आग लगने की स्थिति में किये जाने वाले कार्यों व रोकथाम के लिए जरूरी संसाधनों के बारे में शिक्षित हो. साथ ही अग्नि सुरक्षा के कारण, रोकथाम व बचाव से अपने और अपने आसपास के क्षेत्रों को भी जागरूक करेंगे. सिविल सर्जन ने बताया कि आग लगने के कई कारण होते हैं. जबकि गर्मी के दिनों में छोटी सी गलती से भी आग लग सकती है या लोग आग की चपेट में आकर घायल हो सकते हैं. ऐसे में जरूरी है कि हम आग लगने के कारण व उससे बचाव के प्रति जागरूक और शिक्षित बने. इस दौरान अस्पताल में आग जलाकर अग्निशमन विभाग के कर्मियों द्वारा उसे बुझाने और आग लगने से घालयों को सही समय पर निकालने की जानकारी दी गयी. इसके अतिरिक्त मॉक ड्रिल के दौरान अस्पताल में लगे अग्नि सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करने की जानकारी स्वास्थ्यकर्मियों को दी गयी. मौके पर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ रामप्रवेश प्रसाद, आईडीएसपी प्रेमरंजन दूबे, अस्पताल प्रबंधक मो तौसिफ हसनैन सहित सभी चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी, सुरक्षाकर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT JHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >