मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा अपने सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-2 बैकलॉग परीक्षा का रिजल्ट अब मुंगेर में बिहार विधान चुनाव के बाद जारी किया जायेगा. जिसके लिये विश्वविद्यालय द्वारा तैयारी की जा रही है. बता दें कि एमयू द्वारा स्नातक पार्ट-2 बैकलॉग की परीक्षा 21 जुलाई से 1 अगस्त के बीच ली गयी थी. विश्वविद्यालय द्वारा बताया गया कि उक्त सत्र की परीक्षा के लिये टेबुलेशन का कार्य बांकी है. जिसे चुनाव अवकाश के बाद पूरा कर लिया जायेगा. टेबुलेशन कार्य पूरा होने के बाद अगले सप्ताह उक्त सत्र का रिजल्ट भी जारी कर दिया जायेगा. विदित हो की उक्त सत्र की परीक्षा संपन्न हुये तीन माह पूर्ण हो चुका है. जबकि उक्त बैकलॉग सत्र में विद्यार्थियों की संख्या लगभग 800 ही थी. इसके बावजूद विश्वविद्यालय प्रबंधन तीन माह बाद भी उक्त सत्र का रिजल्ट जारी नहीं कर पाया है. बता दें कि एमयू के सत्र विलंब की स्थिति का अंदाजा केवल इसी बात से लगाया सकता है कि बीते दिनों भी एमयू द्वारा अपने सीबीसीएस के सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-3 की परीक्षा लगभग 9 माह बाद स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा होने के उपरांत 19 अक्तूबर को जारी किया गया. अब ऐसे में जहां राजभवन के निर्देशानुसार विश्वविद्यालयों को सीबीसीएस के पूर्व के सत्रों को पूर्ण करने का निर्देश विश्वविद्यालयों को दिया गया है. वहीं अबतक एमयू अपने बैकलॉग के सत्रों का रिजल्ट भी जारी नहीं कर पाया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
