सिंगल में गौरव व डबल में गौरव व प्रदीप बने बैडमिंटन चैंपियन
बैडमिंटन क्लब बरियारपुर की ओर से रविवार को कांग्रेस कार्यालय में आयोजित चार दिवसीय ओपन चैलेंज बैडमिंटन टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला गया
By ANAND KUMAR | Updated at :
बरियारपुर.
बैडमिंटन क्लब बरियारपुर की ओर से रविवार को कांग्रेस कार्यालय में आयोजित चार दिवसीय ओपन चैलेंज बैडमिंटन टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला गया. सभी विजेता प्रतिभागियों को मेडल व शील्ड देकर सम्मानित किया गया. फाइनल मुकाबले में मिनी सब जूनियर में बेगूसराय के उदित कुमार ने बरियारपुर के वंशराज को 21-13 से पराजित कर विजेता का खिताब अपने नाम किया. वहीं मिनी सब जूनियर डबल में बरियारपुर के वंशराज व नमीस ने श्रेष्ठ व अनमोल को 21-9 से हराकर विजेता बना. सब जूनियर सिंगल में मुंगेर के शिवकेस ने बरियारपुर के राहुल को 21-9, सब जूनियर डबल में बेगूसराय के सक्षम व प्रतीक ने बरियारपुर के रीषु व लक्की को 21-12, जूनियर सिंगल में बेगूसराय के आर्यन ने खड़गपुर के आदित्य राज को 22-20, जूनियर डबल में मुंगेर के शिवकेस व आशुतोष ने पिन्टु व आशीष लक्की को 21-19 से हराकर विजेता बना. जबकि मेंस सिंगल में मुंगेर के अनमोल ने गौरव को 22-20, मेन्स डबल में मुंगेर के गौरव व प्रदीप ने बरियारपुर के पिन्टु व आशीष लक्की को 21-19, वेटरन डबल में मुंगेर के पारस व साडल ने बरियारपुर के प्रीतम व संजीव को 21-17 से हराकर विजेता बना. टूर्नामेंट के अध्यक्ष प्रीतम कुमार एवं सचिव पिंटू कुमार ने बताया कि इस टूर्नामेंट में बेगूसराय, मुंगेर, जमालपुर, खड़गपुर, बरियारपुर सहित कई जिलों के लगभग 50 खिलाड़ियों ने भाग लिया. सभी विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि मुकेश कुमार सिंह एवं विशिष्ट अतिथि विनय कुमार गुड्डू ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया. मैच में रेफरी की भूमिका निभा रहे अंशुमान सिंह, मुन्ना कपूर सहित अन्य को सम्मानित किया गया. मौके पर राजा कुमार, चिंटू कुमार, लकी कुमार, मनीष कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण खेलप्रेमी मौजूद थे.