जमालपुर. ईस्ट कॉलोनी स्थित सेंट जोसेफ कैथोलिक चर्च जमालपुर में ईसाई समुदाय के लिए रविवार को क्रिसमस मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना एवं पवित्र मिस्सा अर्थात मानस सेवा से हुआ. जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया. इसके उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति हुई. कार्यक्रम के दौरान क्रिसमिस कैरोल्स, विषयगत नाटक, आकर्षक नृत्य एवं प्रभु यीशु के जन्म पर आधारित नोटिविटी सीन विशेष रूप से सारा गए. कार्यक्रम के पश्चात सभी उपस्थित जनों के लिए सामूहिक भोजन की व्यवस्था की गई. इस सफल आयोजन में पैरिश काउंसिल के सदस्य राकेश माइकल, विलियम्स सुरीन, दिलीप खाखा और जबर तथा महिला संघ की सदस्य सुधा, अलका, किरण, रश्मि, मनीषा, रोजी का विशेष योगदान रहा. जिनमें आस्थक परिश्रम से कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ. क्रिसमस के संदेश में प्रेम, आशा, त्याग, शांति और आनंद पर बल देते हुए कहा गया कि सभी विश्वासी प्रभु यीशु मसीह के जन्म को अपने हृदय में ग्रहण करने की तैयारी करें. कार्यक्रम के अंत में पैरिश पुरोहित फादर जय बालन ने सभी सहयोगियों कलाकारों एवं उपस्थित जनसमूह के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
