मुंगेर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, युवक झुलसा, घर का सामान जलकर राख

Fire Incident : बांक गांव में फकीरा यादव के घर खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई. आग बुझाने के प्रयास में उनका पुत्र अभिषेक कुमार झुलस गया. लाखों रुपये का घरेलू सामान जलकर राख हो गया.

Fire Incident : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बांक गांव निवासी फकीरा यादव के घर शुक्रवार की सुबह खाना बनाया जा रहा था. इसी दौरान रसोई में रखे गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और पूरे घर में अफरा-तफरी मच गई. परिवार के लोग घबराकर आग बुझाने में जुट गए.

आग बुझाने के दौरान युवक झुलसा

आग पर काबू पाने के प्रयास में गृहस्वामी फकीरा यादव का पुत्र अभिषेक कुमार मामूली रूप से झुलस गया. परिजनों ने उसे तत्काल सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. घटना के बाद आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए और आग बुझाने में सहयोग करने लगे.

अग्निशमन टीम ने पाया आग पर काबू

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. यदि समय पर आग नहीं बुझाई जाती तो आसपास के घर भी इसकी चपेट में आ सकते थे.

अनाज और घरेलू सामान जलकर हुआ राख

हालांकि आग बुझने तक घर में रखा अनाज, चौकी, बिछावन और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो चुका था. इस घटना में पीड़ित परिवार को हजारों रुपये की आर्थिक क्षति हुई है. घरेलू उपयोग की आवश्यक वस्तुएं नष्ट हो जाने से परिवार के सामने नई परेशानी खड़ी हो गई है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित राहत और मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar Sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >