गंगा का जलस्तर 38.23 मीटर पर पहुंचा, चंडिका स्थान मंदिर में घुसा पानी

मुंगेर में गंगा का जलस्तर 38.23 मीटर तक पहुंचा, चेतावनी निशान के करीब। प्रसिद्ध चंडिका स्थान मंदिर परिसर में बाढ़ का पानी घुसने से श्रद्धालुओं की बढ़ी मुश्किलें।

मुंगेर. गंगा के जलस्तर में लगातार तेजी से वृद्धि होने से मुंगेर में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. शनिवार की सुबह 6 बजे गंगा का जलस्तर 38.23 मीटर पर पहुंच गया. रातभर में जलस्तर में करीब 24 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई. गंगा अब चेतावानी के निशान से महज 10 सेंटीमीटर नीचे बह रही है. जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से गंगा किनारे बसे गांवों और निचले इलाकों के लोगों में दहशत का माहौल है. लोगों को खेत-खलिहान और गांव की ओर बढ़ रहे पानी की चिंता सताने लगी है. जलस्तर बढ़ने के साथ ही गंगा का दबाव तटवर्ती इलाकों पर लगातार बढ़ रहा है. कई निचले क्षेत्रों में पानी फैलने लगा है. ग्रामीण अपने स्तर पर जरूरी सामान सुरक्षित स्थानों पर रखने में जुट गए हैं. प्रशासन और स्थानीय लोगों की नजर अब गंगा के जलस्तर पर टिकी हुई है.

चंडिका स्थान मंदिर में घुसा बाढ़ का पानी गंगा के बढ़ते जलस्तर का असर प्रसिद्ध शक्तिपीठ चंडिका स्थान मंदिर पर भी दिखाई देने लगा है. मंदिर परिसर में दो से तीन फीट तक बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है. पानी मंदिर के गर्भगृह तक पहुंच गया है. वहीं मंदिर तक जाने वाले रास्ते में भी बाढ़ का पानी भर जाने से श्रद्धालुओं और पुजारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

चंडिका स्थान में पूजा करने में हो रही परेशानी चंडिका स्थान के पुजारी नंदन बाबा ने बताया कि शुक्रवार की शाम श्रृंगार पूजा और महाआरती के समय ही बाढ़ का पानी चंडिका स्थान मंदिर परिसर में प्रवेश कर गया था. इसके बाद पानी का स्तर लगातार बढ़ता गया. मंदिर परिसर में पानी जमा होने से पूजा-अर्चना करने आने वाले श्रद्धालुओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

जलस्तर पर टिकी लोगों की नजर गंगा के जलस्तर में जिस तेजी से वृद्धि हो रही है, उससे तटवर्ती इलाकों के लोगों की चिंता बढ़ गई है. चेतावनी के निशान से महज 10 सेंटीमीटर नीचे पहुंच चुके जलस्तर को देखते हुए लोगों में बाढ़ की आशंका गहराने लगी है. लोगों का कहना है कि यदि जलस्तर में इसी तरह वृद्धि जारी रही तो खेतों और निचले इलाकों में पानी का फैलाव और बढ़ सकता है.

माता चंडिका मंदिर के गर्भ गृह में घुसा बाढ़ का पानी| Prabhat Khabar Network


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar Sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >