मजदूर दिवस पर तुर्थ वर्गीय कर्मचारियों को किया सम्मानित

अबधूत एकेडमी, मुंगेर में शुक्रवार को मजदूर दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया

मुंगेर. अबधूत एकेडमी, मुंगेर में शुक्रवार को मजदूर दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विद्यालय में कार्यरत चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया. विद्यालय प्रबंधक शारदा सिंह, निदेशक सतीश सिंह एवं सहायक प्रबंधक निदेशक तान्या सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. प्राचार्य दिवाकर साहू ने कहा कि यह दिन उन कर्मियों को समर्पित है, जो पर्दे के पीछे रहकर विद्यालय को सुचारू रूप से संचालित रखते हैं. सुबह सबसे पहले आकर परिसर की सफाई करने वाले, कक्षाओं को व्यवस्थित रखने वाले, मैदान की देखभाल करने वाले और सुरक्षा का दायित्व निभाने वाले कर्मचारी ही विद्यालय की असली नींव हैं. स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण के बिना पठन-पाठन संभव नहीं है. सहायक प्रबंधक निदेशक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी कार्य छोटा नहीं होता. मेहनतकश हाथ ही राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं, इसलिए हमें उनका सम्मान करना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rana gauri shan

राणा गौरी शंकर प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक आज से की. अभी प्रभात खबर के मुंगेर कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >