सदर अस्पताल में डेंगू के चार नये संदिग्ध मरीज भर्ती, कुल नौ इलाजरत

मुंगेर में डेंगू के कंफर्म और संदिग्ध मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. शनिवार को भी सदर अस्पताल में डेंगू के चार नये संदिग्ध मरीजों को इलाज के लिये भर्ती किया गया, जबकि इस दौरान वार्ड में कुल 9 मरीज इलाजरत थे.

मुंगेर. मुंगेर में डेंगू के कंफर्म और संदिग्ध मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. शनिवार को भी सदर अस्पताल में डेंगू के चार नये संदिग्ध मरीजों को इलाज के लिये भर्ती किया गया, जबकि इस दौरान वार्ड में कुल 9 मरीज इलाजरत थे. सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ रमन कुमार ने बताया कि शनिवार को एलाइजा जांच में डेंगू का एक भी पॉजिटिव मरीज नहीं पाया गया. जबकि डेंगू के 4 नये संदिग्ध मरीजों को इलाज के लिये डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया. इसमें संदलपुर निवासी 45 वर्षीय राजेश कुमार, गुलजार पोखर निवासी 38 वर्षीय अनिता देवी, फौजदारी बाजार निवासी 16 वर्षीय शलेहा सदाफ तथा हेरू दियारा निवासी 23 वर्षीय रूपम देवी को एनएस-1 पॉजिटिव पाये जाने के बाद इलाज के लिये भर्ती किया गया. सभी मरीजों का सैंपल एलाइजा जांच के लिये भेजा गया है. इधर, शनिवार तक वार्ड में कुल 9 मरीज इलाजरत है. इसमें डेंगू के 4 नये संदिग्ध मरीजों के अतिरिक्त पूर्व से भर्ती 40 वर्षीय रिंकी देवी, 40 वर्षीय हरितोष कुमार, 37 वर्षीय राकेश कुमार सिंह, 17 वर्षीय साबिया परवीन व 32 वर्षीय मजहर आलम का इलाज वार्ड में चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >