झिकुली के पूर्व मुखिया का निधन, क्षेत्र में शोक

झिकुली पंचायत से दो बार मुखिया निर्वाचित हुए.

संग्रामपुर . प्रखंड अंतर्गत झिकुली पंचायत के पूर्व मुखिया प्रदीप कुमार सिंह का सोमवार को आकस्मिक निधन हो गया. उनके निधन की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं में शोक व्याप्त हो गया. वे एक लोकप्रिय जननेता और समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते थे. उनका जीवन उनके ननिहाल झिकुली में ही बीता, जहां उन्होंने बचपन से ही आम लोगों की समस्याओं को नजदीक से समझा. वे झिकुली पंचायत से दो बार मुखिया निर्वाचित हुए. जिसमें उनकी पत्नी रेनू देवी भी एक कार्यकाल तक मुखिया रहीं. उन्होंने तीन बार पैक्स अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया और किसानों के हित में कई योजनाओं को लागू कराया. हाल ही में हुए नगर पंचायत चुनाव में उनकी पत्नी ने मुख्य पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ी थी. जिसमें वे दूसरे स्थान पर रही थी. उनके निधन पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष कमल नयन सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार रौशन, शिवमूर्ति सिंह, वीर कुंवर सिंह, हरिनंदन यादव, पैक्स अध्यक्ष शिव कुमार, शिवन यादव, सत्यानंद सिंह, मुकेश सिंह, जय प्रकाश सिंह, पल्लव पासवान, सुकेश दास, सुधीर दास, आशीष कुमार सहित अन्य ने श्रद्धांजलि अर्पित की.

खाते से हुई अवैध निकासी, पीड़ित ने राशि वापसी की लगाई गुहार

संग्रामपुर : प्रखंड क्षेत्र के मौजमा गांव निवासी दशरथ कुमार के यूको बैंक, संग्रामपुर में खाता है. लेकिन उसके खाते से अवैध निकासी कर ली गई है. इस संबंध में उन्होंने बैंक प्रबंधक को आवेदन देकर जांच कर कार्रवाई की मांग की है. पीड़ित ने बताया कि मेरे खाते से जमा राशि में से कुल 88 सौ रुपए निकासी कर ली गई है. जिसकी जानकारी मुझे बैलेंस चेक करने पर हुई. वर्तमान में उनके खाते में मात्र 62 रुपये शेष है. उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद संबंधित बैंक के शाखा प्रबंधक को लिखित आवेदन दिया. बैंक द्वारा स्टेटमेंट उपलब्ध कराया गया, जिसमें AEPS/CHDR/000000792803 के माध्यम से निकासी दर्शाई गई है. पीड़ित ने इस निकासी को संदिग्ध बताते हुए इसकी जांच कराने और राशि की वापसी की मांग की है. इधर उपभोक्ताओं के खाते से लगातार हो रही राशि की निकासी से उपभोक्ताओं में दहशत का माहौल है और बैंकिंग सुरक्षा प्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.

श्रीकृष्ण की नटखट लीला सुन श्रद्धालु हुए भावविभोर

संग्रामपुर : प्रखंड के दीदारगंज पंचायत अंतर्गत श्रीरामनगर कहुआ में भगवान शिव के प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर चल रहे नौ दिवसीय श्रीमद भागवत कथा के पंचम दिवस पर व्यासपीठ के कथावाचक ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, गोवर्धन पूजा तथा देवराज इंद्र के अभिमान के दमन की कथा का भावपूर्ण वर्णन किया. कथा के दौरान माता यशोदा और ब्रजवासियों के साथ भगवान की नटखट लीलाओं का प्रसंग सुनाया गया. साथ ही पूतना वध का प्रसंग के बारे में बताया गया कि भगवान के प्रति पूर्ण समर्पण न होने के बावजूद भी उन्हें मोक्ष की प्राप्ति हुई. इस प्रसंग ने श्रद्धालुओं के मन पर गहरा प्रभाव डाला. वहीं छप्पन भोग की परंपरा और उसकी धार्मिक महत्ता पर भी प्रकाश डाला गया. मोहिनी एकादशी के महत्व को बताते हुए अहंकार त्याग, भगवान के प्रति प्रेम और अटूट विश्वास का संदेश दिया गया. भीषण गर्मी के बीच श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शुद्ध पेयजल एवं भंडारे की समुचित व्यवस्था की गई. जिसमें समिति के प्रवीण कुमार शर्मा सक्रिय भूमिका निभाई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >