16 तक स्नातक पार्ट-3 का भरें परीक्षा फॉर्म

7 से 14 मई के बीच विद्यार्थी बिना विलंब शुल्क के भर सकेंगे परीक्षा फॉर्म

मुंगेर. एमयू ने अपने सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-3 में नामांकित विद्यार्थियों के लिए बुधवार से परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया आरंभ की है. परीक्षा नियंत्रक प्रो अमर कुमार ने बताया कि उक्त सत्र में 7 से 14 मई के बीच विद्यार्थी बिना विलंब शुल्क परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं. जबकि 15 और 16 मई को 100 रुपये अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि बिना विलंब शुल्क 500 व विलंब शुल्क के साथ 600 रुपये का भुगतान कर विद्यार्थियों को फॉर्म भरना होगा. वहीं परीक्षा फॉर्म भरने के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापन कराना अनिवार्य होगा.

डाॅ कुंदल लाल बने एमयू के प्रभारी एफओ

मुंगेर. एमयू के कुलपति प्रो संजय कुमार ने एसकेआर कॉलेज, बरबीधा के जुलॉजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डाॅ कुंदल लाल को एमयू का प्रभारी वित्त पदाधिकारी बनाया है. इसके लिए कुलपति के निर्देश पर कुलसचिव कर्नल विजय कुमार ठाकुर ने अधिसूचना जारी कर दी है. बताया गया कि पूर्व वित्त पदाधिकारी प्रो रंजन कुमार के अपने पद से इस्तीफा देने के बाद कुलपति ने उनके इस्तीफे को स्वीकृत करते हुये डाॅ कुंदल लाल को प्रभारी वित्त पदाधिकारी बनाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >