वरमाला के बीच वर व वधु पक्ष के बीच चले लात-घूसे, एक दर्जन जख्मी

चार की गंभीर स्थिति को देखते हुए किया रेफर

हवेली खड़गपुर. खड़गपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में मंगलवार की रात बरात द्वार पर लगी और वरमाला की प्रक्रिया प्रारंभ हुई, लेकिन इस दौरान एक लड़की से छेड़खानी को लेकर वर व वधु पक्ष के लोग आमने-सामने हो गये और दोनों पक्षों ने एक दूसरे जमकर कुर्सी, लाठी-डंडे व लात-घूसे बरसाये. इससे दोनों पक्षों से एक दर्जन लोग जख्मी हो गये. चार की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. बताया जाता है कि भागलपुर जिले के सुल्तानगंज स्थित पैन गांव से लक्ष्मण दास के पुत्र चंदन कुमार की बारात मोहनपुर गांव स्थित धनंजय दास के घर आयी थी.वरमाला के दौरान बारात में शामिल युवक द्वारा लड़की से छेड़खानी की गयी. इससे नाराज वधु पक्ष की वर पक्ष के साथ कहा सुनी हो गयी और मारपीट होने लगी. देखते ही देखते दोनों ओर से जमकर कुर्सी, लाठी-डंडा और लात-घूसा चलना शुरू हो गया. इसमें मोहनपुर गांव निवासी करण कुमार, धनंजय कुमार, नंदू दास, मौसम कुमारी, सूरज कुमार, नीरज कुमार, उत्तम कुमार, दिनेश दास, योगेंद्र महतो एवं दिनेश दास गंभीर रूप से जख्मी हो गये. इन सभी को ग्रामीणों के सहयोग से अनुमंडलीय अस्पताल, खड़गपुर में भर्ती कराया गया. जहां डॉ प्रदीप कुमार ने सभी का इलाज किया. वहीं दर्जन भर जख्मी के एक साथ अस्पताल पहुंचने पर ग्रामीणों ने चिकित्सक पर तुरंत इलाज कराने का दबाव बनाया. इस दौरान ग्रामीण व परिजनों ने चिकित्सक के साथ अभद्र व्यवहार भी किया. मामले की सूचना पर खड़गपुर पुलिस पहुंची और ग्रामीणों को समझा-बुझा कर मामला शांत कराया. वहीं गंभीर रूप से जख्मी नंदू दास एवं मौसम कुमारी को मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया. जख्मी दिनेश दास व उत्तम कुमार को सदर अस्पताल मुंगेर रेफर कर दिया गया. इधर मारपीट की घटना के बाद जनप्रतिनिधियों के सहयोग से वर व वधु पक्ष को समझा बुझाकर शादी संपन्न करायी गयी और मामले को कानूनी प्रक्रिया से दूर रखा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >