मुंगेर शहर के प्रसिद्ध प्रेम मंदिर में बुधवार को हर्षोल्लास व पूरे विधि-विधान के साथ अन्नकूट और गोवर्धन पूजा मनाया गया. जहां भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर उन्हें छप्पन प्रकार के भोग लगाये गये. साथ ही भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. प्रेम मंदिर के सेवायत शरद सिंह ने बताया कि बुधवार को हर्षोल्लास के साथ अन्नकूट और गोवर्धन पूजा मनाया गया. भगवान श्री कृष्ण ने इन्द्र के प्रकोप से बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपने अंगुली पर उठाकर अपने भक्तों की रक्षा किया था. जिसे लेकर ही गोवर्धन पूजा की जाती है. इस दौरान मंदिर के प्रधान पुरोहित मुन्ना मिश्रा ने पूरे विधि-विधान के साथ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना की. साथ ही भगवान को छप्पन प्रकार का भोग लगाया गया. इस दौरान पूरा मंदिर श्रद्धालुओं से भरा रहा. जिसमें न केवल मुंगेर शहर, बल्कि जिले के अन्य प्रखंड व खगड़िया और बेगूसराय से भी कई भक्त पहुंचे थे. भक्तजनों द्वारा भगवान श्री कृष्ण की जय-जयकार तालियों की गड़गड़ाहट, शंख घंटी की आवाज से मंदिर परिसद गुंजायमान हो रहा था. इस दौरान मंदिर में आये सभी भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
