घर के अंदर से कूड़ा नहीं उठाने पर महिला सफाइकर्मी के साथ मारपीट

नगर निगम के वार्ड संख्या-42 के मोकबीरा में मंगलवार की सुबह घर के अंदर से कूड़ा नहीं उठाने पर गृह स्वामी ने महिला सफाईकर्मी के साथ गाली-गलौज व मारपीट की

मुंगेर. नगर निगम के वार्ड संख्या-42 के मोकबीरा में मंगलवार की सुबह घर के अंदर से कूड़ा नहीं उठाने पर गृह स्वामी ने महिला सफाईकर्मी के साथ गाली-गलौज व मारपीट की. इसको लेकर पीड़ित महिला सफाईकर्मी मीरा देवी ने कासिम बाजार थाना में लिखित शिकायत की है. बताया जाता है कि मोकबीरा में मंगलवार की सुबह महिला सफाईकर्मी मीरा देवी सफाई कार्य कर रही थी. तभी स्थानीय एक व्यक्ति ने सफाईकर्मी को घर के अंदर से कूड़ा उठाने को कहा. सफाईकर्मी ने यह कहते हुए मना कर दिया कि कूड़ा बाहर रखे, हम उठा लेंगे. जिस पर गृहस्वामी ने उसके साथ गाली-गलौज करने लगा, मना करने पर उसके साथ मारपीट भी किया. महिला कर्मी ने इसकी शिकायत सफाई कर्मचारी संघ के महामंत्री से की. जिसके बाद इसकी शिकायत नगर आयुक्त से की गयी. जिसके निर्देश पर महिला सफाईकर्मी ने उक्त गृहस्वामी के खिलाफ लिखित शिकायत कासिम बाजार थाना में की. जिसमें उसने मोकबीरा के सुनील कुमार राम पर गाली-गलौज करने व मारपीट करने का आरोप लगाया है. थानाध्यक्ष रूबीकांत कच्छप ने बताया कि आवेदन मिला है, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >