सेवानिवृत्त स्वास्थ्य कर्मियों को दी विदाई

अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर में बीते 31 जनवरी को एक साथ तीन स्वास्थ्यकर्मी सेवानिवृत्त हो गये

तारापुर. अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर में बीते 31 जनवरी को एक साथ तीन स्वास्थ्यकर्मी सेवानिवृत्त हो गये. सेवानिवृत्ति पर मंगलवार को अनुमंडलीय अस्पताल में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में सेवानिवृत्त जीएनएम रीता भारती, एएनएम सरिता देवी व बीसीजी टेक्नीशियन पद पर कार्यरत बाल्मीकी कुमार को अंग-वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया. मौके पर प्रभारी उपाधीक्षक डाॅ. बिंदु कुमारी ने कहा कि तीनों सेवानिवृत्त स्वास्थ्यकर्मी अपने पूरे सेवा काल में मरीजों की सेवा को सर्वाेपरि रखा और इमानदारीपूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया. उनसे अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को प्रेरणा लेनी चाहिए. अस्पताल प्रबंधक मनीष कुमार प्रणय ने कहा कि सरकारी सेवा में सेवानिवृत्ति एक स्वाभाविक प्रक्रिया है. लेकिन ऐसे कर्मी अस्पताल की रीढ़ होते हैं. इनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता. वहीं सेवानिवृत्त कर्मियों ने अस्पताल परिवार का आभार जताते हुए कहा कि सहयोगी माहौल और नेतृत्व के कारण उन्हें कभी यह महसूस नहीं हुआ कि वे सिर्फ नौकरी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि मरीजों की सेवा करते-करते कब सेवानिवृत्ति का समय आ गया, इसका अहसास ही नहीं हुआ. इधर समारोह के दौरान अस्पताल परिसर में तेज आवाज में बजाए जा रहे फिल्मी गानों से इलाज के लिए आए मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा. जब अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर ध्वनि नियंत्रण को लेकर सवाल उठे तो प्रभारी के आदेश पर आवाज को कम कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANAND KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >