महिला का मोबाइल छीन कर भाग रहा उच्चका गिरफ्तार

शहर के गांधी चौक पर रविवार को छठ पर्व की खरीदारी करने आई एक महिला का मोबाइल छिन कर एक उच्चका भाग रहा था

मुंगेर :

शहर के गांधी चौक पर रविवार को छठ पर्व की खरीदारी करने आई एक महिला का मोबाइल छिन कर एक उच्चका भाग रहा था. जिसे स्थानीय लोगों ने जमकर पिटा और सूचना पर पहुंचे कोतवाली थाना पुलिस के हवाले कर दिया. उच्चका की पहचान कोतवाली थाना क्षेत्र के मुर्गियाचक निवासी मो इरशाद के रूप में हुई. कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव तिवारी ने बताया गिरफ्तार चोर से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके घर पर पहुंच कर तलाशी ली. जहां से चोरी का दो मोबाइल सहित चोरी में प्रयुक्त होने वाला टोटो व बाइक का 4 चाबी बरामद हुआ. गिरफ्तार मो.इरशाद के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >