चिह्नित वादों में ससमय नोटिस निर्गत कराना सुनिश्चित करें : जिला जज

राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर की बैठक

मुंगेर. राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष आलोक गुप्ता ने जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी व बैंक के शाखा प्रबंधकों के साथ विशेष बैठक की. इसमें अधिक से अधिक वादों का निष्पादन कराने के लिए चिह्नित वादों में ससमय नोटिस निर्गत करने का निर्देश दिया गया. इसका संचालन प्राधिकार के सचिव दिनेश कुमार ने किया. जिला जज ने कहा कि अधिक से अधिक सुलहनीय वादों को राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए चिह्नित करें और उक्त पहचान किये गये वादों में ससमय नोटिस निर्गत कराना सुनिश्चित करें. आगामी 13 दिसंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में वादों के सुनिश्चित निष्पादन के लिए पक्षकारों के साथ प्रि-सिटिंग बातचीत करना सुनिश्चित करें, जिससे अधिक से अधिक वादों का निष्पादन हो सके. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य विवादों का सौहार्दपूर्ण और त्वरित निष्पादन करना है, ताकि नियमित अदालतों पर बोझ कम हो और न्याय सुलभ हो सके. यह एक ऐसा मंच प्रदान करती है जहां पक्षकार आपसी समझौते से अपने मामले सुलझा सकते हैं. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी पक्षकारों को लोक अदालत में लंबित सुलहनीय वादों के समझौता के माध्यम से निष्पादन के लिए प्रेरित करें, जिससे कि लोक अदालत से पक्षकार लाभ उठा सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >