मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय के सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-3 व सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर पांच में नामांकन की प्रक्रिया 23 मार्च से दोबारा आरंभ हो रही है. इसमें उक्त दोनों सत्र के वैसे विद्यार्थी, जो पूर्व में किसी कारणवश नामांकन नहीं ले पाये थे. वैसे विद्यार्थी अपने संबंधित सत्र में नामांकन ले सकते हैं. विश्वविद्यालय की सूचना के अनुसार स्नातक सेमेस्टर-3 और स्नातक सेमेस्टर-5 में नामांकन की प्रक्रिया 23 मार्च से आरंभ की जायेगी. जिसमें विद्यार्थी 25 मार्च और उसके बाद 28 मार्च तक नामांकन ले सकते हैं. नामांकन के पूर्व संबंधित विद्यार्थियों को अपने कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित कराना अनिवार्य होगा. विश्वविद्यालय की सूचना के अनुसार स्नातक सेमेस्टर-3 में नामांकन के लिये विद्यार्थियों को सेमेस्टर-1 व 2 मिलाकर कुल 28 क्रेडिट होना अनिवार्य है. जबकि स्नातक सेमेस्टर-5 में नामांकन के लिये सेमेस्टर-1 व 2 उत्तीर्ण होने के साथ दोनों सेमेस्टर मिलाकर कुल 40 क्रेडिट तथा चारो सेमेस्टर मिलाकर 68 क्रेडिट होना अनिवार्य है. विदित हो कि विश्वविद्यालय में 26 और 27 मार्च को महावीर जयंती व रामनवमी को लेकर अवकाश रहेगा. जिसके कारण 28 मार्च को भी नामांकन के लिए समय दिया गया है. वहीं विश्वविद्यालय ने सभी कॉलेजों को विद्यार्थियों का दस्तावेज सत्यापन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.
स्नातक सेमेस्टर-3 व 5 में नामांकन आज से आरंभ
मुंगेर विश्वविद्यालय के सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-3 व सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर पांच में नामांकन की प्रक्रिया 23 मार्च से दोबारा आरंभ हो रही है
