चूड़ा मील से शराब बरामदगी मामले का आरोपित अफताब गिरफ्तार

चूड़ा मील से शराब बरामदगी मामले का आरोपित अफताब गिरफ्तार

लड़ैयाटांड थाना पुलिस ने दो नामजद आरोपितों को गिरफ्तार किया, दो फरार

17 मार्च को ट्रक से बरामद 5760 बोतल शराब के मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं

धरहरा. लड़ैयाटांड थाना पुलिस ने शनिवार को बंगलवा स्थित चूड़ा मील व खेत से बड़ी मात्रा में शराब बरामद करने के मामले में आरोपहज मो आफताब को गिरफ्तार किया. इससे पहले बंगलवा निवासी चंदन कुमार को जेल भेजा जा चुका है. पुलिस अन्य फरार नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी रखे हुए है. जानकारी के अनुसार, जिला पुलिस की स्पेशल टीम ने चूड़ा मील से ‘किंग्स गोल्ड’ ब्रांड की 180 एमएल की 656 बोतल (118.08 लीटर) शराब बरामद की थी. वहीं बंगलवा निवासी शायदा बेगम के घर के पीछे खेत में छिपाकर रखी गई इसी ब्रांड की 217 बोतल (39.6 लीटर) शराब भी जब्त की गई. इस मामले में लड़ैयाटांड थाना में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. थानाध्यक्ष विभांशु शेखर भास्कर ने बताया कि दो नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य दो फरार हैं. गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है. ज्ञात हो कि 17 मार्च की देर रात सखौल पीर पहाड़ के पास एक ट्रक से 40 कार्टन में कुल 5760 बोतल ‘किंग्स गोल्ड’ अंग्रेजी शराब बरामद हुई थी. इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. सूत्रों के अनुसार, ट्रक में कबाड़ फर्नीचर, फ्रीज और वॉशिंग मशीन में छिपाकर कुल 170 कार्टून शराब धरहरा लाया गया था, जिनमें से पुलिस ने तीन छापेमारी में 70-80 कार्टून जब्त किए हैं, जबकि शेष शराब अभी भी क्षेत्र में छिपी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >