जाम से निजात दिलाने के लिए सड़क किनारे जेसीबी से हटाया अतिक्रमण

जबतक सड़क के दोनों किनारे सभी जगहों पर अतिक्रमण मुक्त नहीं कराया जाएगा, तबतक अतिक्रमण की समस्या से निजात नहीं मिलेगा.

बरियारपुर मुंगेर-भागलपुर राष्ट्रीय उच्च पथ-80 पर बरियारपुर मार्ग में लगातार वाहनों के परिचालन से जाम की स्थिति उत्पन्न हो जा रही है. इसे देखते हुए बरियारपुर मार्ग को जाम से मुक्त कराने के लिए अंचलाधिकारी रवि कुमार सोमवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. इस दौरान काली स्थान बरियारपुर से गांधीपुर होते हुए बरियारपुर बाजार तक सड़क किनारे जेसीबी से अतिक्रमण हटाया गया. जिसके बाद वाहन फर्राटा भरने लगे. हालांकि अतिक्रमण जिस तरह से सड़क किनारे गिने-चुने जगहों पर जेसीबी चला कर अतिक्रमण मुक्त कराया गया, उससे कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. स्थानीय लोगों एवं दुकानदारों का कहना है कि जबतक सड़क के दोनों किनारे सभी जगहों पर अतिक्रमण मुक्त नहीं कराया जाएगा, तबतक अतिक्रमण की समस्या से निजात नहीं मिलेगा. मौके पर अंचलाधिकारी ने बताया कि सड़क किनारे सभी स्थानों पर समान रूप से जेसीबी से सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा यह तो शुरुआत है. इसलिए जिन लोगों ने भी सड़क किनारे अतिक्रमण किया है, वे स्वयं सड़क किनारे से अतिक्रमण किये गये भाग को खाली कर दें. अन्यथा अब जिन लोगों ने सड़क अतिक्रमण किया है और वह खाली नहीं करते हैं तो प्रशासनिक स्तर पर जेसीबी के माध्यम से अतिक्रमण मुक्त कराया जायेगा. साथ ही जुर्माना भी वसूला जायेगा. दुकानों के आगे फुटपाथ व टीन की छावनी देकर सड़क को किया अतिक्रमण असरगंज : नगर पंचायत, असरगंज क्षेत्र के रहमतपुर वासा से मध्य विद्यालय जलालाबाद तक सड़क किनारे फुटपाथ दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण कर सड़क को सकरा बना दिया गया है. जिससे आमलोगों को आवागमन करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. दुकानदारों ने अपने दुकानों के आगे सड़क पर सामान रखकर तथा ऊपर टीन की छावनी बनाकर अतिक्रमण कर सड़क को सकरा कर दिया है. इसके कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एंबुलेंस, असरगंज थाना की 112 पुलिस वाहन तथा अन्य बड़े वाहनों के आवागमन में कठिनाई हो रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब एक किलोमीटर की दूरी तय करने में आधा घंटा तक लग जाता है. नगर पंचायत के लोगों में चर्चा का विषय है कि अतिक्रमण हटाओ अभियान केवल बस स्टैंड से लदौआ मोड़ तक चलाया गया, जबकि असरगंज मुख्य बाजार व मासूमगंज बाजार में अभियान नहीं चलने से ग्रामीणों में रोष है. इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी सूर्यानंद सिंह ने बताया कि डीएम के निर्देश पर कर्मियों को जनगणना कार्य में लगाया गया है. जनगणना कार्य समाप्त होते ही सख्ती के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >