Munger News : जमालपुर के ईस्ट कॉलोनी क्षेत्र में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान

नगर परिषद जमालपुर प्रबंधन द्वारा मंगलवार को ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया.

मुंगेर के जमालपुर से विजय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट Munger News : नगर परिषद जमालपुर प्रबंधन द्वारा मंगलवार को ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. जिसका नेतृत्व कार्यपालक पदाधिकारी विजयशील गौतम ने किया. देर दोपहर लगभग 4:00 बजे से अतिक्रमण हटाने का काम आरंभ हुआ. इसमें सबसे पहले अल्बर्ट रोड का अतिक्रमण हटाया गया, जिसके बाद डीडी तुलसी रोड के तरफ अतिक्रमण हटाने का काफिला निकला. इस दौरान जेसीबी मशीन से सड़क की दोनों और के स्थाई ढांचे को नोच लिया गया और उन्हें ट्रैक्टर से ले जाया गया. सुबह से ही ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की खबर फैल गयी थी, जिसको देखते हुए अधिकतर अतिक्रमणकारियों ने नगर परिषद की नाली के बाहर के ढांचे और दुकानों को समेट लिया था. फिर भी लोगों को लगा कि अपराह्न 2 से 3 बजे तक जब अभियान आरंभ नहीं हो पाया, तो संभवतया अब बुधवार को अतिक्रमण हटाया जाएगा. परंतु अधिकारियों ने मंगलवार को ही अतिक्रमण हटाने का मन बनाया, इसके कारण अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा. दूसरी तरफ अल्बर्ट रोड के लोगों ने इस सड़क पर से अतिक्रमण हटाने की आलोचना की स्थानीय लोगों का कहना था कि अल्बर्ट रोड रेल के क्षेत्राधिकार में आता है नगर परिषद द्वारा अल्बर्ट रोड को बनाने से मना कर दिया गया था. और कहां गया था कि रेल क्षेत्र में आने के कारण रेलवे यहां सड़क का निर्माण करेगी. लोगों ने यह भी कहा कि बगैर किसी पूर्व सूचना के अल्बर्ट रोड से अतिक्रमण हटाया गया है. इस मौके पर ईस्ट कॉलोनी थाना के पुलिस अधिकारी तथा नगर परिषद के अधिकारी शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MD. TAZIM

MD. TAZIM is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >