तारापुर आइटीआइ में विस्तार केंद्र का हुआ उदघाटन

भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा स्थापित प्रौद्योगिकी केंद्र पटना का उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया.

तारापुर. भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा स्थापित प्रौद्योगिकी केंद्र पटना का उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया. इसी क्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तारापुर आईटीआई में विस्तार केंद्र का भी उद्घाटन किया गया. तारापुर आइटीआइ परिसर में आयोजित कार्यक्रम में आईटीआई के प्राचार्य शशि कुमार मंडल, आइटी प्रशासन जमशेदपुर के सुशीत कुमार सुमन, एसडीओ राकेश रंजन कुमार, प्रखंड प्रमुख अश्वनी राज, युवा भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम राज तथा आईटीआई के प्रशाखा पदाधिकारी सूर्यनारायण प्रसाद मौजूद थे. आइटी प्रशासन जमशेदपुर ने कहा कि तारापुर आईटीआई में मुंगेर का विस्तार केंद्र खोला गया है, जबकि इसका मुख्य केंद्र पटना के बिहटा में स्थित है. उन्होंने कहा कि केंद्र का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को तकनीकी विज्ञान की अधिक से अधिक जानकारी उपलब्ध कराना है. यहां डिजाइनिंग से जुड़े विभिन्न सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराए जाएंगे. करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से इस विस्तार केंद्र की स्थापना की जा रही है. उन्होंने बताया कि आईटीआई की पढ़ाई पूरी कर चुके छात्र-छात्राएं यहां आधुनिक तकनीकी विज्ञान का अतिरिक्त प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे. एसडीओ ने कहा कि केंद्र में छोटे-छोटे यंत्र बनाने की विधि के साथ उनके मेंटेनेंस से संबंधित प्रशिक्षण भी दिया जाएगा. बड़ी कंपनियां कई छोटे यंत्रों का निर्माण नहीं करती हैं. ऐसे यंत्र यहां तैयार किए जाएंगे. विभिन्न प्रकार के स्किल डेवलपमेंट प्रशिक्षण से युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे और प्रशिक्षण के बाद नौकरी मिलने की संभावना भी काफी बढ़ जाएगी. मौके पर शैलेश कुमार सिंह, विनय कुमार, सुमंत कुमार, पवन कुमार, आरती कुमारी सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >