धरहरा. प्रखंड के गांधी मैदान में शंकर स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित शंकर कप फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मंगलवार को बड़े ही रोमांचक अंदाज में संपन्न हुआ. फाइनल मैच एसएससी शीतलपुर और मुबारकचक मुंगेर की टीम के बीच खेला गया. जिसमें कड़े संघर्ष के बाद मुबारकचक की टीम ने ट्राई ब्रेकर में 4-2 की बढ़त से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया. मैच की शुरुआत मुख्य अतिथि जदयू जिलाध्यक्ष सौरभ निधि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और उनका उत्साहवर्धन कर किया. खेल के दौरान दोनों ही टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया. पहले हाफ से लेकर दूसरे हाफ तक खिलाड़ियों ने लगातार गोल करने के प्रयास किए, लेकिन मजबूत डिफेंस और गोलकीपिंग के चलते कोई भी टीम निर्धारित समय में गोल नहीं कर सकी. निर्धारित समय तक मैच बराबरी पर रहने के बाद मुकाबले का फैसला ट्राई ब्रेकर से हुआ. इसमें मुबारकचक की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4-2 से जीत हासिल कर फाइनल कप पर कब्जा जमाया. टूर्नामेंट के दौरान उद्घोषक के रूप में मो आमीर थे, जबकि निर्णायक मंडली में मनीष कुमार, संतोष कुमार, सुधांशु कुमार और सुमीत कुमार थे. फाइनल मुकाबले को देखने के लिए गांधी मैदान में सैकड़ों की संख्या में खेलप्रेमी जुटे थे. मौके पर मुंगेर फुटबाल स्पोर्ट एशोसिएशन के सचिव बंटी सिंह, पूर्वेंन्दु नारायण सिंह, अनिल सिंह, लक्ष्मी सिंह, नवीन सिंह, दीनबंधु सिंह, परमानंद मांझी, लक्ष्मण साह, चन्द्रशेखर सिंह, चंद्रशेखर गुप्ता, हरिबल्लभ प्रसाद सिंह, सच्चिदानंद पाण्डेय आदि मौजूद थे.
रोमांचक मुकाबले में मुबारकचक ने शीतलपुर को हराकर जीता खिताब
प्रखंड के गांधी मैदान में शंकर स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित शंकर कप फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मंगलवार को बड़े ही रोमांचक अंदाज में संपन्न हुआ.
