समाहरणालय संवर्ग के कर्मी गये अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, काम-काज ठप

समाहरणालय संवर्ग के कर्मी गये अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, काम-काज ठप

मुंगेर. राज्य संघ के आह्वान पर समाहरणालय लिपिकीय संवर्ग के कर्मचारी शनिवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये. जिसके कारण समाहरणालय से लेकर अनुमंडल, अंचल और प्रखंड तक कामकाज पुरी तरह से ठप रहा. इधर बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी महासंघ गोपगुट शाखा मुंगेर के बैनर तले कर्मचारियों ने कंपनी गार्डन में धरना दिया और मांग पूरी होने तक हड़ताल पर बने रहने का निर्णय लिया. कंपनी गार्ड में आयोजित धरना का नेतृत्व संघ के जिलाध्यक्ष रामानंद शर्मा ने किया. कर्मचारी 2800 ग्रेड पे, पदोन्नति, और पुरानी पेंशन योजना सहित 10 सूत्री मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. वक्ताओं ने कहा कि संघ के आह्वान पर जिले में कार्यरत समाहरणालय लिपिकीय संवर्ग के 170 कर्मचारी है. जो सभी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये है. जिसके कारण समाहरणालय से लेकर अनुमंडल, अंचल और प्रखंड कार्यालयों में कामकाज शनिवार को ठप रहा. जिन 10 सूत्री मांगों को लेकर कर्मचारी हड़ताल पर गये है उसमें बीमा की राशि बढ़ाने, केशलेश ईलाज की सुविधा देने, एलडीसी का ग्रेड पे 2800 करने, पदनाम बदलने, पुरानी पेंशन योजना लागू करने सहित अन्य मांग शामिल है. महासंघ गोप गुट के जिलाध्यक्ष हेमंत कुमार सिंह ने कहा कि सरकार के मनमाना रवैया के कारण समाहरणालय संवर्ग के कर्मियों को हड़ताल पर जाना पड़ा. सरकार और जिला प्रशासन को मांगों से अवगत करा दिया गया है. लेकिन इस दिशा में कोई पहल नहीं की गयी. सरकार कर्मचारियों की मांगें अविलंब पूरा करे. अन्यथा आंदोलन तेज किया जायेगा. मौके पर महासंघ गोपगुट के सम्मानित अध्यक्ष बालेश्वर प्रसाद यादव, जिला सचिव अमरनाथ कुमार, प्रवीण कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAVIKANT SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >