जमालपुर. रेलवे सुरक्षा बल स्टेशन पोस्ट जमालपुर के पोस्ट इंचार्ज इंस्पेक्टर राजीव नयन का स्थानांतरण हो गया. उनके स्थानांतरण को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट परिसर में रविवार को एक सादे समारोह में उन्हें भावभीनी विदाई दी गई. विदाई समारोह में उपस्थित रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों ने कहा कि राजीव नयन का कार्यकाल बहुत छोटे समय तक रहा. इस दौरान पोस्ट में कई महत्वपूर्ण ऐसी घटनाएं घटी जिसने पोस्ट इंचार्ज को परेशान किया. परंतु हर परेशानी का उन्होंने बहादुर के साथ सामना किया तथा कई एक मामले का उन्होंने अत्यंत ही सादगी पूर्ण ढंग से उद्भेदन भी किया. उनके अधीनस्थ अधिकारियों ने उन्हें फूल माला से लाद दिया. बताया गया कि उनका ट्रांसफर पूर्व रेलवे के सियालदह कंट्रोल डिपार्टमेंट में किया गया है और उनके स्थान पर नव प्रोन्नत इंस्पेक्टर शंभू कुमार दास यहां जमालपुर के प्रभारी पोस्ट इंचार्ज के रूप में काम करेंगे. इस मौके पर जेआर मीणा, इंस्पेक्टर शंभू कुमार दास, सब इंस्पेक्टर विकास कुमार सिंह, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर बाई पाठक, कांस्टेबल अनोज यादव, चंदन भौमिक, दीपक कुमार तथा आयुष कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे.
स्थानांतरण पर आरपीएफ इंस्पेक्टर को दी गई भावभीनी विदाई
उनके अधीनस्थ अधिकारियों ने उन्हें फूल माला से लाद दिया
